1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रणब मुखर्जी की सेहत में कोई सुधार नहीं, अभी-भी वेंटिलेटर पर हैं : अस्पताल

प्रणब मुखर्जी की सेहत में कोई सुधार नहीं, अभी-भी वेंटिलेटर पर हैं : अस्पताल

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 18, 2020 01:19 pm IST,  Updated : Aug 18, 2020 01:19 pm IST

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ है और वह अब भी जीवन रक्षक प्रणाली (वेंटिलेटर) पर है।

प्रणब मुखर्जी की सेहत में कोई सुधार नहीं, अभी-भी वेंटिलेटर पर हैं : अस्पताल - India TV Hindi
प्रणब मुखर्जी की सेहत में कोई सुधार नहीं, अभी-भी वेंटिलेटर पर हैं : अस्पताल  Image Source : PTI

नयी दिल्ली: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ है और वह अब भी जीवन रक्षक प्रणाली (वेंटिलेटर) पर है। यह जानकारी सेना के रिसर्च और रेफरल अस्पताल ने मंगलवार को दी। उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि मुखर्जी के प्रमुख अंगों की हालत स्थिर है। उल्लेखनीय है कि 84 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति मुखर्जी को 10 अगस्त को दिल्ली छावनी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

दिमाग में जमे खून के थक्के को निकालने के लिए उनका ऑपरेशन किया गया था और तब से वह कोमा में हैं। उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की भी पुष्टि हुई है। अस्पताल से जारी बयान में कहा गया, ‘‘ श्री प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वह अब भी वेंटिलेटर पर हैं और उनके प्रमुख अंगों की स्थिति स्थिर है।’’ उल्लेखनीय है कि मुखर्जी वर्ष 2012 से 2017 तक देश के 13वें राष्ट्रपति रहे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत