1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Corona वारियर्स का आभार जताएगी सेना, अस्पतालों पर बरसाए जाएंगे फूल

Corona वारियर्स का आभार जताएगी सेना, अस्पतालों पर बरसाए जाएंगे फूल

 Written By: IANS
 Published : May 01, 2020 06:17 pm IST,  Updated : May 01, 2020 08:25 pm IST

जनरल रावत ने कहा कि पूरे देश में कोरोना वॉरियर्स ने बेहतरीन काम किया है वहीं दूसरी ओर देशवासियों ने सरकार की गाइडलाइन का पूरा पालन किया है

cds- India TV Hindi
CDS और तीनों सेना प्रमुखों की प्रेस कॉन्फ्रेंस Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली. कोरोना वायरस के संकट के बीच चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने एलान किया है कि रविवार को तीनों सेना कोरोना योद्धाओं का सम्मान करेगी। दिल्ली में तीनों सेना प्रमुखों के साथ एक कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि कोरोना योद्धाओं के सम्मान में वायुसेना का एक फ्लाई पास्ट श्रीनगर से त्रिवेंद्रम जाएगा, जबकि दूसरा डिब्रूगढ़ से कच्छ के बीच उड़ान भरेगा। इस फ्लाई पास्ट में ट्रांसपोर्ट और फाइटर एयरक्राफ्ट शामिल होंगे।

इसके अलावा देश के सशस्त्र बल 3 मई को पुलिस का हौसला बढ़ाने के लिए नई दिल्ली स्थिति पुलिस मेमोरियल पर फूल चढ़ाएंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आर्मी हर कोविड अस्पतालों के पास बैंड परफॉर्मेंस देगी।

जनरल रावत ने यह भी कहा कि हम सभी कोरोना वॉरियर्स का शुक्रिया अदा करते हैं। डॉक्टर, नर्स, सफाईकर्मी, पुलिस, होमगार्ड, डिलिवरी बॉय और मीडिया सरकार का यह संदेश जनता तक पहुंचा रहे हैं कि मुश्किल समय में भी जिंदगी को कैसे जारी रखना है। सशस्त्र बल इस वक्त देश के साथ मजबूती के साथ खड़ा हैं। हम हर कोरोनावॉरियर के साथ हैं। उन्होंने कहा कि हम कोरोना के खिलाफ लड़ाई जरूर जीतेंगे।

इस बीच गृह मंत्रालय में एक अधिसूचना जारी कर देश मे 2 हफ्ते के लिये और लॉकडाउन बढ़ा दिया है। पहले यह लॉकडाउन 3 मई को खत्म होने वाला था, लेकिन अब यह 17 मई तक जारी रहेगा।

देखिए वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत