1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सब्सिडी रहित एलपीजी की कीमतें बढ़ी, विमान का ईंधन सस्ता

सब्सिडी रहित एलपीजी की कीमतें बढ़ी, विमान का ईंधन सस्ता

 Written By: IANS
 Published : Jan 01, 2016 05:39 pm IST,  Updated : Jan 01, 2016 05:39 pm IST

नई दिल्ली: सब्सिडी रहित रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की कीमत शुक्रवार से करीब 50 रुपये प्रति सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) बढ़ा दी गई है। विमान ईंधन (एटीएफ) मूल्य में हालांकि 10 फीसदी कटौती की गई है।

Price of subsidized LPG increased, aircraft fuel cheaper- India TV Hindi
Price of subsidized LPG increased, aircraft fuel cheaper

नई दिल्ली: सब्सिडी रहित रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की कीमत शुक्रवार से करीब 50 रुपये प्रति सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) बढ़ा दी गई है। विमान ईंधन (एटीएफ) मूल्य में हालांकि 10 फीसदी कटौती की गई है। यह जानकारी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने एक बयान में दी है। बयान के मुताबिक, स्थानीय करों को लागू करने के बाद सब्सिडी रहित एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 657.50 रुपये, कोलकाता में 686.50 रुपये, मुंबई में 671 रुपये और चेन्नई में 671.50 रुपये होगी।

दिसंबर में भी हुई थी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी

इससे पहले दिसंबर में भी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत करीब 60 रुपये बढ़ाई गई थी। सरकार ने साथ ही पिछले दिनों यह घोषणा की है कि शुक्रवार से उन ग्राहकों को गैस सिलेंडरों पर सब्सिडी नहीं मिलेगी, जिनकी सालाना कर योग्य आय 10 लाख रुपये से अधिक है। लाखों गैस सिलेंडर ग्राहकों ने इससे पहले खुद ही सब्सिडी का लाभ न उठाने का फैसला किया था।

विमान ईंधन की कीमतों में कमी से विमानन कंपनियों को फायदा

विमान ईंधन (एटीएफ) का मूल्य भी शुक्रवार से दिल्ली में प्रति किलोलीटर 10 फीसदी घटा कर 44,320.32 रुपये से 39,892.32 रुपये कर दिया गया है। विमान ईंधन में कटौती के कारण शुक्रवार को विमानन कंपनियों के शेयरों में काफी तेजी दर्ज की गई। तेल विपणन कंपनियां हर महीने एक बार विमान ईंधन मूल्यों में संशोधन करती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत