1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी ने पाकिस्तान को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी

PM मोदी ने पाकिस्तान को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 14, 2015 10:14 am IST,  Updated : Aug 14, 2015 10:14 am IST

नयी दिल्ली: जम्मू-कश्मीर और पंजाब में हाल में हुए हमलों के मद्देनजर पाकिस्तान और भारत के संबंधों में कड़वाहट बढने के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पड़ोसी देश को उसके स्वतंत्रता दिवस पर आज बधाई

PM मोदी ने पाकिस्तान को...- India TV Hindi
PM मोदी ने पाकिस्तान को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी

नयी दिल्ली: जम्मू-कश्मीर और पंजाब में हाल में हुए हमलों के मद्देनजर पाकिस्तान और भारत के संबंधों में कड़वाहट बढने के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पड़ोसी देश को उसके स्वतंत्रता दिवस पर आज बधाई दी।

मोदी ने ट्वीट किया, पाकिस्तान के लोगों को उनके स्वतंत्रता दिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं।

प्रधानमंत्री मोदी ने ऐसे समय पर पाकिस्तान को बधाई दी है जब पंजाब के गुरदासपुर और जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आतंकवादी हमलों के मद्देनजर दोनों देशों के संबंधों में और खटास पैदा हो गई है।

इन दोनों स्थानों पर हमला करने वाले आतंकवादियों ने पाकिस्तान से भारत में घुसपैठ की थी। उधमपुर में हमला करने वाले एक आतंकवादी को जिंदा पकड़ा गया था।

दोनों देशों के संबंधों को एक और झटका हाल ही में लगा था जब पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा के अध्यक्ष को राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के सम्मेलन में आमंत्रित करने से इनकार कर दिया था।

इसके विरोध में भारत ने इस्लामाबाद में 30 सितंबर से आठ अक्तूबर तक होने वाले इस सम्मेलन का बहिष्कार करने का निर्णय लिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत