नोएडा: उत्तर प्रदेश के शहर नोएडा में आज फोन कंपनी सैमसंग से जुड़े एक नए इकाई का उद्घाटन करने स्वयं प्रधानमंत्री मोदी नोएडा आ रहे हैं। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के सीएम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी वहां मौजू रहेंगे। दक्षिण कोरिया की इस कंपनी की नई इकाई का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन मिलकर करेंगे। इससे पहले सीएम आदित्यनाथ दिल्ली से डीएनडी होते हुये सड़क मार्ग से सेक्टर 81 स्थित सैमसंग कंपनी के परिसर में पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के यहां पहुंचने के कार्यक्रम को देखते हुये सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। उद्घाटन के साथ ही पीएम मोदी जनता को संबोधित भी करेंगे।
Live Updates
ये युनिट नोएडा के विकास में एक बड़ा किरदार निभा सकती है। इस युनिट के माध्यम से सैमसंग 4915 हजार करोड़ रुपये निवेश करने जा रही है। 35 एकड़ में फैली ये उद्घाटन फैक्ट्री विश्व की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री बताई जा रही है। ये मोबाइल फैक्ट्री 2005 में लागई गई थी, लेकिन पिछले साल जून में दक्षिण कोरियाई कंपनी ने 4,915 करोड़ रुपये का निवेश कर नोएडा संयंत्र में विस्तार करने की घोषणा की थी। कंपनी का दावा है कि इस फैक्ट्री से हर साल 12 करोड़ मोबाइल फोन का उत्पादन होगा।
फिलहाल भारत में सैमसंग हर साल करीब 6.7 करोड़ स्मार्टफोन बना रही है जो इस प्लांट के चालू होते ही 12 करोड़ तक पहुंच जाएगा। नोएडा के अलावा सैमसंग का तमिलनाडू में भी एक प्लांट है। इसके अलावा पांच अनुसंधान व विकास केंद्र और नोएडा में एक डिजाइन केंद्र हैं जिनमें करीब 70 हजार लोग काम करते हैं।कंपनी ने अपने नेटवर्क को बढ़ाया है और 1.5 लाख रिटेल आउटलेट खोले हैं।
संपादक की पसंद