1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी आज कोरोना फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए करेंगे क्रैश कोर्स प्रोग्राम की शुरुआत

PM मोदी आज कोरोना फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए करेंगे क्रैश कोर्स प्रोग्राम की शुरुआत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 18, 2021 11:04 am IST,  Updated : Jun 18, 2021 11:04 am IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोना फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए तैयार किए गए क्रैश कोर्स प्रोग्राम की शुरुआत करेंगे।

PM मोदी आज कोरोना...- India TV Hindi
PM मोदी आज कोरोना फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए करेंगे क्रैश कोर्स प्रोग्राम की शुरुआत Image Source : PTI (FILE PHOTO)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोना फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए तैयार किए गए क्रैश कोर्स प्रोग्राम की शुरुआत करेंगे। बता दें कि यह क्रैश कोर्स देश के 26 राज्यों में शुरू किया जा रहा है और इसके लिए करीब 111 ट्रेनिंग सेंटर बनाए गए हैं। पीएम मोदी इस दौरान लोगों के बीच अपनी बात भी रखेंगे। इस मौके पर केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

पीएमओ के मुताबिक इस कार्यक्रम का उद्देश्य देशभर में 1 लाख से ज्यादा कोविड योद्धाओं को कौशल से लैस करना और उन्हें कुछ नया सिखाना है। इस कार्यक्रम को 276 करोड़ रुपये के कुल वित्तीय परिव्यय के साथ प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना तृतीय के केंद्रीय घटक के तहत एक विशेष कार्यक्रम के रूप में तैयार किया गया है।

बता दें कि इस प्रोग्राम के लिए 276 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। यह प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 3.0 के तहत आने वाले प्रोग्राम है जिसे खासतौर पर फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए तैयार किया गया है। यह प्रोग्राम स्वास्थ्य के क्षेत्र में श्रमशक्ति की मौजूदा और भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए कुशल गैर-चिकित्सा स्वास्थ्यकर्मियों को तैयार करेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत