1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कक्षा 8वीं में पढ़ने वाली छात्रा के साथ छेड़छाड़, प्रिंसिपल की जमकर पिटाई

कक्षा 8वीं में पढ़ने वाली छात्रा के साथ छेड़छाड़, प्रिंसिपल की जमकर पिटाई

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 12, 2017 04:47 pm IST,  Updated : Sep 12, 2017 04:47 pm IST

शहर के कस्बा क्षेत्र में स्थित एक सरकारी स्कूल के प्राचार्य द्वारा कथित तौर पर 8वीं कक्षा की 14 वर्षीय एक छात्रा से छेड़छाड़ करने पर छात्रा के परिजनों ने प्राचार्य की पिटाई कर दी। पुलिस ने आज आरोपी प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया है।

minor girl- India TV Hindi
minor girl

सीहोर (मध्य प्रदेश): शहर के कस्बा क्षेत्र में स्थित एक सरकारी स्कूल के प्राचार्य द्वारा कथित तौर पर 8वीं कक्षा की 14 वर्षीय एक छात्रा से छेड़छाड़ करने पर छात्रा के परिजनों ने प्राचार्य की पिटाई कर दी। पुलिस ने आज आरोपी प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली पुलिस थाने के प्रभारी निरिक्षक अजय नायर ने बताया, मामला काफी गंभीर है और पुलिस ने प्राचार्य के खिलाफ भादवि की धारा 354 और पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने छात्रा के परिजन की शिकायत के हवाले से बताया कि नगर के कस्बा क्षेत्र में स्थित शासकीय तिलक माध्यमिक शाला में प्रदस्थ प्राचार्य अखिलेश मालवीय (45) ने कक्षा आठ में पढ़ने वाली छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। इसकी जानकारी छात्रा के परिजनों को हुई तो उन्होंने आज स्कूल पहुंचकर प्राचार्य की पिटाई कर दी।

इधर, प्राचार्य मालवीय ने मामले को झूठा करार देते हुए कहा की छात्रा की किताब में उन्हें एक प्रेमपत्र मिला था जिस पर उन्होंने छात्रा को स्कूल में डांटा था और छात्रा के परिवारजनों को इसकी जानकारी दी तो वो उल्टा उनपर ही भड़क गये। नायर ने बताया कि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत