भोपाल: मैगी नूडल्स के ताजा विवाद के बारे में प्रियंका चोपड़ा ने उत्पादों का विज्ञापन करने वाले बॉलीवुड कलाकारों का पक्ष लिया है। उन्होंने कहा कि, यह केवल उत्पाद निर्माता कंपनी की जिम्मेदारी है कि उसका उत्पाद लोगों के स्वास्थ्य के लिये अच्छा हो।
प्रियंका ने बॉलीवुड नूडल्स के ब्रांड पर उठे विवाद के बाद लगे प्रतिबंध के सवाल पर कहा, जब हम किसी उत्पाद के विग्यापन के लिये किसी कंपनी से करार करते हैं तो उसमें उत्पाद की पूरी जानकारी दी जाती है। लेकिन यह उस कंपनी की जवाबदारी है कि जो जानकारी करार में दी गयी है वह पूरी तरह से सत्य और कानूनी तौर पर सही हो। उन्होंने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि यदि इसके बाद भी लोगों को पता चलता है कि कोई उत्पाद खराब है तो लोगों को स्वयं ही उसका उपयोग बंद कर देना चाहिये। इसमें कलाकारों को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। आखिरकार यह उत्पाद सरकार से लाइसेंस और अनुमति के बाद ही बाजार में ब्रिकी के लिये आते हैं।