1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Pulwama Attack: आतंकियों ने हमले से पहले की थी रिहर्सल, CRPF के ढाई हजार जवान थे निशाने पर

Pulwama Attack: आतंकियों ने हमले से पहले की थी रिहर्सल, CRPF के ढाई हजार जवान थे निशाने पर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 14, 2019 08:40 pm IST,  Updated : Feb 14, 2019 08:45 pm IST

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने इस हमले से पहले रिहर्सल की थी और उनके निशाने पर सीआरपीएफ के ढाई हजार जवान थे।

Jammu Kashmir Pulwama Terror Attack- India TV Hindi
Jammu Kashmir Pulwama Terror Attack Image Source : PTI

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले में शहीद होनेवाले जवानों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने इस हमले से पहले रिहर्सल की थी और उनके निशाने पर सीआरपीएफ के ढाई हजार जवान थे। सूत्रों के मुताबिक 10 से 15 दिन पहले इस हमले का पूरा खाका तैयार कर इसकी रिहर्सल की गई थी।

सीआरपीएफ के जवानों का यह काफिला आज सुबह जम्मू जा रहा था और शाम तक उसे श्रीनगर पहुंचना था। लेकिन अवंतिपुरा पहुंचने से ठीक पहले 3 बजकर 15 मिनट पर यह काफिला आत्मघाती हमले का शिकार बन गया। विस्फोटकों से भरी गाड़ी लेकर आत्मघाती हमलावर सीआरपीएफ के काफिले में घुस गया और सीआरपीएफ बस में टक्कर मार दी। बस से कार के टकराते ही जोरदार विस्फोट हुआ और चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। इससे पहले की हमले की जद में आई बसों में सवार जवान कुछ समझ पाते आतंकवादियों की तरफ से जोरदार फायरिंग होने लगी। 

अब तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस हमले में सीआरपीएफ के 42 जवान शहीद हो गए हैं। जवानों का काफिले में 78 गाड़ियां थी और इसमें करीब 2500 हजार से ज्यादा जवान थे। ताजा जानकारी के मुताबिक एनआईए के सीनियर अधिकारी घटनास्थल पर जाएंगे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत