1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पुलवामा आतंकी हमला: वीरगति प्राप्त जवान को गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दिया कंधा

पुलवामा आतंकी हमला: वीरगति प्राप्त जवान को गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दिया कंधा

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 15, 2019 04:49 pm IST,  Updated : Feb 15, 2019 04:49 pm IST

दिल्ली से श्रीनगर पहुंचते ही गृह मंत्री ने श्रद्धांजलि सभा में शिरकत की जहां 41 सीआरपीएफ जवानों की पार्थिव देह तिरंगे में लिपटे ताबूतों में रखी गयीं

Rajnath Singh turns pall-bearer for CRPF jawan martyred- India TV Hindi
Rajnath Singh turns pall-bearer for CRPF jawan martyred

श्रीनगर। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर में बृहस्पतिवार को वीरगति प्राप्त हुए सीआरपीएफ जवानों की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित करने के बाद एक शहीद जवान को कंधा दिया। दिल्ली से श्रीनगर पहुंचते ही गृह मंत्री ने श्रद्धांजलि सभा में शिरकत की जहां 41 सीआरपीएफ जवानों की पार्थिव देह तिरंगे में लिपटे ताबूतों में रखी गयीं। 

समारोह में उपस्थित एक अधिकारी ने बताया कि सिंह ने एक शहीद सीआरपीएफ जवान को कंधा भी दिया । इसके बाद पार्थिव देह को विमान से जम्मू कश्मीर से ले जाया गया। गृह मंत्री सिंह, जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक, गृह सचिव राजीव गौबा, सीआरपीएफ महानिदेशक आर आर भटनागर, जम्मू कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह और अन्य लोगों ने शहीद जवानों को पुष्पांजलि अर्पित की। सिंह ने कहा, ‘‘राष्ट्र हमारे बहादुर सीआरपीएफ जवानों के सर्वेाच्च बलिदान को नहीं भूलेगा। मैंने पुलवामा के शहीदों को अपनी अंतिम श्रद्धांजलि दे दी है। बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।’’ 

अधिकारी के अनुसार जब तक ताबूतों को श्रीनगर हवाईअड्डे जा रहे ट्रक में रखा गया तब तक उपस्थित सभी गणमान्य लोग मौन खड़े रहे। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में बृहस्पतिवार को जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये और पांच घायल हो गये। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत