1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पुलवामा में फिदायीन हमला करनेवाले आतंकी की तस्वीर जारी, विस्फोटकों से भरी कार लेकर काफिले में घुसा

पुलवामा में फिदायीन हमला करनेवाले आतंकी की तस्वीर जारी, विस्फोटकों से भरी कार लेकर काफिले में घुसा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 14, 2019 05:37 pm IST,  Updated : Feb 15, 2019 01:22 pm IST

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर आत्मघाती हमला करनेवाले आतंकवादी की पहचान हो गई है। इस आतंकी का नाम आदिल अहमद है और वह पुलवामा के काकापोर का रहनेवाला है।

Pulwama Terror Attack Latest news in hindi- India TV Hindi
Pulwama Terror Attack Latest news in hindi Image Source : INDIA TV

Pulwama terror attack: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर आत्मघाती हमला करनेवाले आतंकवादी की पहचान हो गई है। इस आतंकी का नाम आदिल अहमद है और वह पुलवामा के काकापोर का रहनेवाला है। आदिल अहमद की तस्वीर जारी कर दी गई है। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। 

आपको बता दें कि सीआरपीएफ जवानों का एक बड़ा काफिला पुलवामा में हाइवे से गुजर रहा था। इस काफिले में सीआरपीएफ की 78 गाड़ियां थी।  इसी बीच जवानों से भरी बस पर आत्मघाती हमला किया गया। आत्मघाती हमलावर विस्फोटकों से भरी कार को लेकर बसों के काफिले में घुस गया और जोरदार ब्लास्ट हुआ। इस ब्लास्ट की जद में 4 बसें आ गई।

जानकारी के मुताबिक ब्लास्ट के बाद आतंकियों ने काफिले पर गोलीबारी भी की। इस हमले में सीआरपीएफ के 42 जवानों के शहीद हो गए जबकि कई घायल हैं। इस हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत