1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पुलवामा हमला: NIA मंगलवार को फाइल करेगी 5 हजार पेज की चार्जशीट

पुलवामा हमला: NIA मंगलवार को फाइल करेगी 5 हजार पेज की चार्जशीट

 Written By: Manish Prasad @manishindiatv
 Published : Aug 24, 2020 11:33 pm IST,  Updated : Aug 24, 2020 11:33 pm IST

पुलवामा हमले के मामले में कल नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी चार्जशीट फ़ाइल करेगी। ये चार्जशीट 5000 पन्नों की है, इसमें 20 से ज़्यादा आरोपी हैं।

Pulwama Terror attack NIA to file 5000 page chargesheet । पुलवामा हमला: NIA मंगलवार को फाइल करेगी 5 - India TV Hindi
पुलवामा हमला: NIA मंगलवार को फाइल करेगी 5 हजार पेज की चार्जशीट Image Source : PTI

नई दिल्ली. 14 फरवरी 2019 को हुए कश्मीर के पुलवामा के लेथपुरा इलाके में CRPF के काफिल पर फिदायीन अटैक में 40 CRPF जवान शहीद हुए थे। अब एक साल छह महीने के बाद जम्मू की स्पेशल कोर्ट में कल नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी इस केस पर चार्जशीट फ़ाइल करेगी। ये चार्जशीट 5000 पन्नों की है, इसमें 20 से ज़्यादा आरोपी हैं।

इसमें मेन मास्टर माइंड जैश ए मुहम्मद का चीफ़ मौलाना मसूद अज़हर और उसका छोटा भाई है। इसमें साइंटिफिक और digital evidence के साथ पैसों के लेन देन का पूरा ब्योरा है और इसमें तस्वीरों को और साथ में घुसपैठ के दौरान बनाए गए वीडियो को शामिल किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत