1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंजाब बोर्ड जल्द जारी कर सकता है 10वीं क्लास के नतीजे, ऐसे देखें परिणाम

पंजाब बोर्ड जल्द जारी कर सकता है 10वीं क्लास के नतीजे, ऐसे देखें परिणाम

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 01, 2018 04:43 pm IST,  Updated : May 02, 2018 03:27 pm IST

इससे पहले पंजाब बोर्ड 12वीं क्लास के नतीजे 23 अप्रैल को जारी कर चुका है।

तस्वीर का इस्तेमाल...- India TV Hindi
तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीक के तौर पर किया गया है। Image Source : PTI

नई दिल्ली: अप्रैल के अंतिम हफ्ते में और अब शुरू होने जा रहे मई में एक एक करके देश के सभी राज्यों के शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश बोर्ड और आंध्र प्रदेश बोर्ड के बाद पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड जल्द ही10वीं क्लास का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। इससे पहले पंजाब बोर्ड 12वीं क्लास के नतीजे 23 अप्रैल को जारी कर चुका है। हालांकि बोर्ड की तरफ से इस बात की कोई पुष्टि नहीं प्राप्त हुई है लेकिन ऐसा अनुमान है कि पंजाब बोर्ड जल्द ही 10वीं के नतीजें जारी कर सकता है।

जो छात्र इन परीक्षाओं में सम्मिलित हुए हैं वो अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख पाएंगे। परिणाम देखने के लिए छात्र को अपने रोल नंबर की आवश्यकता होगी। इंटरनेट के अलावा बोर्ड ने एसएमएश के माध्यम से भी रिजल्ट जारी करने की सुविधा दी है। जो छात्र मोबाइल पर रिजल्‍ट पाना चाहते हैं उन्हें इसके लिए अपने आपको वेबसाइट पर रजिस्‍टर करना होगा। पिछले साल पंजाब बोर्ड के परिणाम 10 मई, 2017 को जारी किए गए थे। नतीजे की घोषणा के बाद बोर्ड राज्य में टॉपर्स की लिस्‍ट भी जारी करेगा।

 
ऐसे देखें रिजल्ट

 
छात्र अपना रिजल्‍ट देखने के लिए पीएसईबी की वेबसाइट पर जाएं।
इसके लिए पीएसईबी की वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्‍ट टैब पर क्लिक करे।
इसके बाद अपने रोलनंबर भर कर जमा करें।
कुछ ही पलों में आपके परिणाम कंप्यूटर स्क्रीन पर होगा। छात्र इसका प्रिंट भी ले सकेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत