1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. लवप्रीत सिंह ने सिल्वर मेडल किया अपने नाम, कॉमनवेल्थ गेम्स में स्नैच में रिकॉर्ड वजन उठाया

लवप्रीत सिंह ने सिल्वर मेडल किया अपने नाम, कॉमनवेल्थ गेम्स में स्नैच में रिकॉर्ड वजन उठाया

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jul 31, 2026 06:26 am IST,  Updated : Jul 31, 2026 06:44 am IST

ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय वेटलिफ्टर खिलाड़ी लवप्रीत सिंह ने पुरुषों की 110 प्लस किग्रा कैटेगिरी में सिल्वर मेडल को अपने नाम किया है, जिसमें उन्होंने स्नैच में 176 किग्रा रिकॉर्ड वजन उठाया।

Lovepreet Singh- India TV Hindi
लवप्रीत सिंह Image Source : AP

स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स के 8वें दिन भारत के 28 साल के वेटलिफ्टर खिलाड़ी लवप्रीत सिंह 110 प्लस किग्रा कैटेगिरी में गोल्ड मेडल जीतने से काफी करीब से चूक गए लेकिन वह सिल्वर मेडल जीतने में कामयाब रहे। लवप्रीत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में स्नैच में रिकॉर्ड वजन उठाया जिसमें वह 176 किग्रा वजन उठाने में कामयाब रहे तो वहीं क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 212 किग्रा वजन उठाया और इस तरह से वह इस इवेंट में कुल 388 किग्रा का वजन उठाने में कामयाब रहे। वहीं इस इवेंट में न्यूजीलैंड के डेविड एंड्रयू लिटी ने कुल 389 किग्रा वजन उठाने के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं भारत के पदकों की संख्या अब कुल 17 पहुंच गई है।

लवप्रीत ने पूरे इवेंट के दौरान दिखाया काफी संतुलित प्रदर्शन

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों के 110 प्लस किग्रा वेटलिफ्टिंग इवेंट में लवप्रीत सिंह ने काफी संतुलित प्रदर्शन दिखाया जिसमें अधिकतर समय तक उन्होंने बाकी वेटलिफ्टिर से अपनी बढ़त काफी बेहतर कर रखी थी। एक समय ऐसा लग रहा था कि लवप्रीत गोल्ड मेडल अपने नाम करने में कामयाब रहेंगे जिसमें वह न्यूजीलैंड के डेविड एंड्रयू लिटी से करीब 15 किलोग्राम वजन की बढ़त बनाए हुए थे। लेकिन डेविड एंड्रयू लिटी ने अपने पेनल्टीमेट प्रयास में उन्होंने कुछ ऐसा कर दिखाया जिसे देख सभी हैरान रह गए जिसमें उन्होंने 223 किलोग्राम वजन उठाने के साथ लवप्रीत के 15 किग्रा वजन को जहां बराबर कर दिया तो वहीं एक किग्रा की बढ़त भी बना ली। पांचवें प्रयास तक लवप्रीत इस इवेंट में टॉप पर बने हुए थे। 

लवप्रीत सिंह ने पिछले कॉमनवेल्थ में जीता था कांस्य मेडल

सिर्फ एक किग्रा वजन के अंतर से गोल्ड मेडल जीतने से चूके लवप्रीत सिंह भले ही निराश हों लेकिन इसके बावजूद वह सिल्वर मेडल जीतने से खुश जरूर होंगे। साल 2022 में लवप्रीत सिंह इसी इवेंट में कांस्य पदक जीतने में कामयाब हुए थे, जिसमें इस बार वह पदक का रंग बदलने में कामयाब जरूर रहे। भारत के खाते में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में वेटलिफ्टिंग और पैरा पावरलिफ्टिंग मिलाकर कुल 9 पदक अपने नाम किए हैं, जिसमें एक गोल्ड मेडल के अलावा 6 सिल्वर और दो कांस्य पदक शामिल हैं।

ये भी पढ़ें

कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा ने किया कमाल, पाकिस्तान के अरशद नदीम को पछाड़ते हुए फाइनल का टिकट किया पक्का

भारतीय टीम की ऑरेंज जर्सी को लेकर बवाल पर आया हॉकी इंडिया का जवाब, बताया किस वजह से लिया गया फैसला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल