1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारतीय टीम की ऑरेंज जर्सी को लेकर बवाल पर आया हॉकी इंडिया का जवाब, बताया किस वजह से लिया गया फैसला

भारतीय टीम की ऑरेंज जर्सी को लेकर बवाल पर आया हॉकी इंडिया का जवाब, बताया किस वजह से लिया गया फैसला

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Jul 30, 2026 02:05 pm IST,  Updated : Jul 30, 2026 02:08 pm IST

हॉकी इंडिया ने 15 अगस्त से शुरू होने वाले विश्व कप के लिए भारतीय टीम की नई जर्सी को लॉन्च कर दिया है, जिसके ऑरेंज होने को लेकर अब काफी बवाल मचा हुआ है। अब इस पूरे मुद्दे को लेकर हॉकी इंडिया की तरफ से जवाब दिया गया है।

Indian Hockey Team- India TV Hindi
भारतीय हॉकी टीम Image Source : X/@THEHOCKEYINDIA

हॉकी वर्ल्ड कप जिसका आयोजन इस बार 15 अगस्त से लेकर 30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में किया जा रहा है उसको लेकर हॉकी इंडिया ने महिला और पुरुष दोनों के स्क्वाड का ऐलान पहले ही कर दिया था। अब हॉकी इंडिया ने मेगा टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया की नई जर्सी को भी लॉन्च कर दिया है जो केसरिया यानी ऑरेंज कलर में है। इस जर्सी के सामने आने के बाद से काफी बवाल मचा हुआ है जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान वीरेन रासक्विन्हा ने नाराजगी जताते हुए सवाल उठाया है कि आखिर भारतीय हॉकी की पहचान रहे नीले रंग को बदलने की जरूरत क्यों पड़ी। अब इन सभी मुद्दों को लेकर हॉकी इंडिया की तरफ से जवाब भी सामने आ गया है जिसमें उन्होंने साफ कि जर्सी के रंग को सपोर्ट स्टाफ और खिलाड़ियों की तरफ से मिले सुझाव के बाद बदलने के फैसला लिया गया।

टर्फ का कलर ब्लू होने की वजह से जर्सी का रंग बदला

वर्ल्ड कप के लिए जर्सी का कलर बदलने को लेकर हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए बयान में सभी सवालों का जवाब देते हुए कहा कि 15 अगस्त से बेल्जियम और नीदरलैंड में पुरुष और महिलाओं का FIH हॉकी विश्व कप की शुरूआत होने जा रही है। इससे पहले भारतीय टीम की नई जर्सी लॉन्च हुई। इस बार जर्सी का रंग केसरिया (ऑरेंज) रखा गया है। इससे पहले जर्सी का रंग नीला रहा है और ये पहली बार नहीं है जब जर्सी का रंग बदला गया है। इस बार भी हमारे सपोर्ट स्टाफ और खिलाड़ियों की तरफ से सुझाव आया था कि मैदान (ब्लू टर्फ) और प्लेइंग किट दोनों ही नीले रंग के हैं। इससे एक-दूसरे को पहचानने और विजिबिलिटी में काफी दिक्कत होती है। जर्सी के रंग का जो सुझाव आया था वो दो रंगों में आया था, जिसमें पहला पीला और दूसरा ऑरेंज। इसमें ऑरेंज रंग को चुना गया जो हमारे राष्ट्रीय ध्वज के तीन रंगों में भी शामिल है। यदि टूर्नामेंट के बाद ये रंग खिलाड़ियों को पसंद नहीं आएगा तो ये कैसे बेहतर हो पाएगा उस पर हम काम कर सकते हैं।

पहली बार नहीं बदला गया जर्सी का कलर

भारतीय हॉकी के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने बताया कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि जर्सी के कलर को बदलने का फैसला लिया गया है। इससे पहले साल 2014 के FIH हॉकी विश्व कप में टीम इंडिया की जर्सी का कलर पीला था, जबकि साल 2018 के FIH हॉकी विश्व कप में स्काई ब्लू कलर की जर्सी को पहना गया था। बता दें कि भारतीय हॉकी टीम आगामी वर्ल्ड कप में 19 अगस्त को वेल्स की टीम के खिलाफ मुकाबले के साथ अपने अभियान का आगाज करेगी।

ये भी पढ़ें

मुरली श्रीशंकर ने लगातार दूसरी बार CWG में जीता सिल्वर मेडल, फाइनल इवेंट में 8.09 मीटर की लगाई छलांग

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय हॉकी टीम का ऐलान, गोल्ड बचाने की जिम्मेदारी फिर हरमनप्रीत सिंह के कंधों पर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल