1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंजाब: CM अमरिंदर सिंह ने ओलंपिक खिलाड़ियों को डिनर पर बुलाया, खुद बनाया खाना

पंजाब: CM अमरिंदर सिंह ने ओलंपिक खिलाड़ियों को डिनर पर बुलाया, खुद बनाया खाना

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 08, 2021 09:11 pm IST,  Updated : Sep 08, 2021 09:11 pm IST

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वालों से वादा किया था कि जब वह मेडल लेकर इंडिया आएंगे तो वह उन्हें अपने हाथ से खाना बनाकर खिलाएंगे। 

पंजाब: CM अमरिंदर सिंह ने ओलंपिक खिलाड़ियों को डिनर पर बुलाया, खुद बनाया खाना- India TV Hindi
पंजाब: CM अमरिंदर सिंह ने ओलंपिक खिलाड़ियों को डिनर पर बुलाया, खुद बनाया खाना Image Source : ANI

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वालों से वादा किया था कि जब वह मेडल लेकर इंडिया आएंगे तो वह उन्हें अपने हाथ से खाना बनाकर खिलाएंगे। बुधवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपना वादा पूरा किया। उन्होंने खिलाड़ियों के लिए खाना बनाया और उन्हें सर्व किया।

कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा होस्ट किए गए इस कार्यक्रम में जैकलीन थ्रों में गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ी नीरज चोपड़ा सहित टोक्यो ओलंपिक खेलने वाले पंजाब के सभी खिलाड़ी भी मौजूद थे। कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा खिलाड़ियों के लिए खाना बनाने की तस्वीरें भी सामने आई हैं। देखिए-

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने टोक्यो ओलंपिक विजेताओं और प्रतिभागियों के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया था, जिसके लिए उन्होंने खुद खाना बनाया। राज्य सरकार की ओर से यह जानकारी दी गई। सरकार ने बताया कि सीएम ने खुद खाना बनाया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत