1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. झारखंड में कोविड-19 के 3480 नए मामले, पंजाब-हरियाणा पर टूटा कोरोना का कहर

झारखंड में कोविड-19 के 3480 नए मामले, पंजाब-हरियाणा पर टूटा कोरोना का कहर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 16, 2021 11:49 pm IST,  Updated : Apr 16, 2021 11:49 pm IST

झारखंड में गत 24 घंटों के दौरान 28 और कोविड-19 मरीजों की मौत हो गई जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमण से अबतक 1,320 लोगों की जान जा चुकी है।

Punjab coronavirus, Haryana coronavirus, Punjab covid-19, Haryana covid-19, Jharkhand covid-19- India TV Hindi
बीते 24 घंटे के दौरान झारखंड में कुल 38,552 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 3,480 संक्रमित पाये गये। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

रांची/चंडीगढ़: झारखंड में गत 24 घंटों के दौरान 28 और कोविड-19 मरीजों की मौत हो गई जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमण से अबतक 1,320 लोगों की जान जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक इस अवधि में संक्रमण के 3,480 नए मामले आए हैं। इसके साथ ही झारखंड में अबतक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1,51,272 हो गई है। विभाग ने बताया कि राज्य में अबतक संक्रमित हुए 1,51,272 मरीजों में 1,29,301 ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं जबकि 20,651 संक्रमित उपचाराधीन हैं।

24 घंटों में हुई 38,552 नमूनों की जांच

रिपोर्ट के मुताबिक, गत 24 घंटे के दौरान झारखंड में कुल 38,552 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 3,480 संक्रमित पाये गये। विभाग ने बताया कि नए मामलों में 1,393 मरीज अकेले राजधानी रांची के हैं जबकि पूर्वी सिंहभूम में 492, देवघर में 156 और बोकारो में 194 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान रांची में पांच, धनबाद में नौ, पूर्वी सिंहभूम में चार, गिरिडीह तथा कोडरमा में दो-दो और देवघर, गोड्डा, जामताड़ा, रामगढ़, सिमडेगा तथा पश्चिमी सिंहभूम में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

हरियाणा में आए रिकॉर्ड 6,277 नए मामले
हरियाणा में शुक्रवार को कोविड-19 के उछाल में कोई कमी नहीं आई क्योंकि राज्य में रिकॉर्ड 6,277 नए मामले आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,42,077 तक पहुंच गए। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, 24 घंटे की अवधि में राज्य में महामारी के कारण 20 और मौतें हुईं, जिससे राज्य में मृतकों की कुल संख्या 3,354 हो गई। गुड़गांव में सबसे ज्यादा 1,919 मामले आए। राज्य में अब 33,817 मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में अब तक 3,04,906 मरीज बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

पंजाब में कोरोना से 51 मरीजों की मौत
पंजाब में कोविड-19 से 51 और लोगों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 7,772 हो गई है, जबकि संक्रमण के 3,915 नए मामले आने से राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,90,707 हो गए। सरकार की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 30,745 हो गई है। बुलेटिन के अनुसार, कुल 3,129 रोगियों को संक्रमण से उबरने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में अब तक ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 2,52,190 हो गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत