1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पहली बार बिना श्रद्धालुओं के निकलेगी भगवान जगन्‍नाथ रथयात्रा, समिति ने ओडिशा सरकार को दिए कई सुझाव

पहली बार बिना श्रद्धालुओं के निकलेगी भगवान जगन्‍नाथ रथयात्रा, समिति ने ओडिशा सरकार को दिए कई सुझाव

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 30, 2020 08:24 pm IST,  Updated : May 30, 2020 08:26 pm IST

समिति ने सिफारिश की है कि राज्य सरकार इस वार्षिक महोत्सव के सीधे प्रसारण का प्रबंध करे ताकि दुनियाभर के लाखों श्रद्धालु टीवी पर इसे देख सकें।

Puri Rath Yatra likely to be held without devotees- India TV Hindi
Puri Rath Yatra likely to be held without devotees Image Source : GOOGLE

भुवनेश्वर। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन समिति (एसजेटीएमसी) ने ओडिशा सरकार को कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर श्रद्धालुओं के बिना पुरी में वार्षिक भगवान जगन्नाथ रथयात्रा निकालने का सुझाव दिया है। रथयात्रा पुरी में 23 जून को प्रस्तावित है। ओडिशा सरकार ने समिति की सिफारिश को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे को पुरी के लिए ट्रेनें नहीं चलाने का आग्रह किया है।

पारंपरिक रूप से भगवान के प्रधान सेवक माने जाने वाले गजपति महाराज दिव्यसिंह देव की अध्यक्षता में शनिवार को हुई समिति की बैठक में इस संबंध में फैसला लिया गया। समिति ने सिफारिश की है कि राज्य सरकार इस वार्षिक महोत्सव के सीधे प्रसारण का प्रबंध करे ताकि दुनियाभर के लाखों श्रद्धालु टीवी पर इसे देख सकें। देव ने वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के जरिये हुई बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि हमने पुरी में ग्रांड रोड पर 12वीं सदी के मंदिर के सामने श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बिना रथयात्रा निकालने का सुझाव दिया है। इस पर अंतिम फैसला राज्य सरकार को करना है।

वहीं पूर्वी तटीय रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ओडिशा सरकार की ओर से मिली सलाह के आधार पर हमने भुवनेश्वर से पुरी को जाने वाली ट्रेनें नहीं चलाने का फैसला लिया है। अधिकारी ने कहा कि एक जून से शुरू हो रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस पुरी की जगह भुवनेश्वर से शुरू होगी। सियालदाह-पुरी दुरंतो एक्सप्रेस भी भुवनेश्वर से चलेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत