1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भाजपा नेताओं के माल्यार्पण के बाद, दलित वकीलों ने आंबेडकर प्रतिमा का किया 'शुद्धिकरण'

भाजपा नेताओं के माल्यार्पण के बाद, दलित वकीलों ने आंबेडकर प्रतिमा का किया 'शुद्धिकरण'

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 11, 2018 06:34 pm IST,  Updated : Aug 11, 2018 06:34 pm IST

प्रतिमा को दूध और गंगाजल से स्नान करा कर मूर्ति का ‘‘शुद्धिकरण’’ किया गया। 

डॉ बी. आर. अंबेडकर।- India TV Hindi
डॉ बी. आर. अंबेडकर।

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में जिला अदालत के पास स्थित बी आर आंबेडकर की प्रतिमा पर भाजपा नेताओं के माल्यार्पण के बाद दलित समुदाय के अधिवक्ताओं ने कथित रूप से प्रतिमा को दूध और गंगाजल से स्नान करा कर मूर्ति का ‘‘शुद्धिकरण’’ किया। दरअसल, भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से पूर्व भाजपा प्रदेश इकाई के संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार को कचहरी के पास आंबेडकर की प्रतिमा का माल्यार्पण किया था। 

अधिवक्ता प्रवीण भारती ने बताया, ‘‘हमने भाजपा-आरएसएस के दोहरे रवैये को सबके सामने रखने के लिए प्रतिमा के शुद्धिकरण का आयोजन किया। जहां एक ओर दलितों का शोषण हो रहा है वहीं दूसरी ओर दलित हितैषी इमेज बनाए रखने के लिए हमारे नेता की प्रतिमा का अनावरण किया जा रहा है।’’ दूसरी ओर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन ने इस घटना को विपक्ष की करतूत बताते हुए कहा कि 'विपक्षी पार्टियां हमारी छवि दलित विरोधी पार्टी के रूप में स्थापित करने की कोशिश में लगी हुई हैं। उधर, बसपा जिलाध्यक्ष सुभाष प्रधान ने कहा कि प्रतिमा शुद्धिकरण बसपा का सिद्धांत नहीं है। हो सकता है कि वे बसपाई न हों। किसी अनुसूचित जाति संगठन से जुड़े हों। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत