1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus के खिलाफ जंग में राधे मां ने पंजाब सीएम कोविड फंड में 5 लाख रुपये दिए

Coronavirus के खिलाफ जंग में राधे मां ने पंजाब सीएम कोविड फंड में 5 लाख रुपये दिए

 Written By: IANS
 Published : May 03, 2020 05:13 pm IST,  Updated : May 03, 2020 05:13 pm IST

इससे पहले श्री राधे मां चैरिटेबल सोसाईटी द्वारा 2 अप्रैल, 2020 को 10 लाख रुपये का योगदान पी-एम केयर्स फंड में किया गया तथा 15 अप्रैल, 2020 को महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कोविड-19 में 5 लाख रुपये का योगदान किया गया था।

Radhe Maa- India TV Hindi
Radhe Maa Image Source : TWITTER

नई दिल्ली. श्री राधे मां चैरिटेबल सोसाईटी, नई दिल्ली ने पंजाब के मुख्यमंत्री सहायता निधि कोविड-19 में पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। इस मौके पर राधे मां ने आशा जताई है कि देश जल्द ही कोरोना मुक्त हो जाएगा। उन्होंने लोगों से लॉक डाउन-3 का पालन करने की अपील की।

इससे पहले श्री राधे मां चैरिटेबल सोसाईटी द्वारा 2 अप्रैल, 2020 को 10 लाख रुपये का योगदान पी-एम केयर्स फंड में किया गया तथा 15 अप्रैल, 2020 को महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कोविड-19 में 5 लाख रुपये का योगदान किया गया था।

सोसाईटी द्वारा पंजाब के कई इलाकों में राहत कार्य किए जा रहे हैं। मुकेरियां, अमृतसर और होशियारपुर में जरूरतमंदों की लगातार सहायता की जा रही है। इसके साथ ही दिल्ली, मुंबई और पंजाब के कई परिवारों को मेडिकल सहायता व स्कूली फीस की सहायता भी दी जा रही है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह द्वारा कोरोना से निपटने के लिए किए जा रहे कार्यों की भी प्रशंसा की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत