1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बाबा राम रहीम और राधे मां के रिश्ते का सच, कहां मिलते थे दोनों?

बाबा राम रहीम और राधे मां के रिश्ते का सच, कहां मिलते थे दोनों?

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 07, 2017 02:31 pm IST,  Updated : Oct 07, 2017 02:31 pm IST

दोनों के अंदाज भी एक ही जैसे हैं। बाबा खुद को एक रॉक स्टार समझता है तो राधे मां भी खुद को एक महान गायिका समझती है। दोनों ही अपने भक्तों के सामने नाचने गाने में कोई परहेज नहीं करते है। दोनों ही खुद को भगवान का करिश्मा बताते हैं। सबसे बड़ी बात ये कि अप

radhe-maa-ram-rahim- India TV Hindi
radhe-maa-ram-rahim

नई दिल्ली: आज का वायरल कंट्रोवर्सियल राधे मां और बलात्कारी बाबा राम रहीम के बारे में ऐसा दावा है जिसे सुन कर आप दंग रह जाएंगे। सोशल मीडिया में बताया जा रहा है कि राम रहीम और राधे मां के बीच नजदीकियां थी, दोनों के बीच रिश्ता है। दावा किया जा रहा है कि राधे मां अक्सर बलात्कारी बाबा से मिलने सिरसा डेरा जाती थी और राम रहीम की गुफा में रहती थी। ये दावा ऐसा ही है जैसा की कुछ दिन पहले सोशल मीडिया में राम रहीम और राखी सावंत के बारे में किया गया था। ये भी पढ़ें; हनीप्रीत के 15 मोबाइल और 30 राज़दार, राम रहीम के कौन-कौन से राज खोले?

राखी सावंत और राम रहीम की खबर सबसे पहले सोशल मीडिया पर ही आई थी। अब राधे मां के बारे में भी ऐसे दावे किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि राधे मां अक्सर राम रहीम से मिलने सिरसा जाया करती थी और जब कभी राम रहीम मुंबई आता तो दोनों के बीच मुलाकातें होती। जिस तरह राम रहीम ने अपने लिए डेरे के अंदर अपनी अय्याशी के लिए गुफा बनाई थी उसी तरह राधे मां ने भी अपने ठिकाने में एक गुफा बना रखी है जहां वो अपने कुछ सिलेक्टेड भक्तों से मिलती थी। दावा ये है कि राधे मां सारे पैंतरे राम रहीम से ही सीखे हैं।

दोनों के अंदाज भी एक ही जैसे हैं। बाबा खुद को एक रॉक स्टार समझता है तो राधे मां भी खुद को एक महान गायिका समझती है। दोनों ही अपने भक्तों के सामने नाचने गाने में कोई परहेज नहीं करते है। दोनों ही खुद को भगवान का करिश्मा बताते हैं। सबसे बड़ी बात ये कि अपनी सनक में दोनों ने ही आस्था के नाम पर जो तमाशा किया वो किसी संत या साध्वी को शोभा नहीं देता। इन्हीं दलीलों और उनकी करतूतों की वजह से सोशल मीडिया में दोनों के संबंध का दावा किया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत