1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राफेल डीलः गतिरोध दूर, 36 लड़ाकू विमानों के सौदे को मिलेगी हरी झंडी

राफेल डीलः गतिरोध दूर, 36 लड़ाकू विमानों के सौदे को मिलेगी हरी झंडी

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 02, 2015 03:52 pm IST,  Updated : Sep 02, 2015 03:52 pm IST

नई दिल्ली: 36 राफेल जेट विमानों की खरीद पर वार्ता में गतिरोध का हल हो जाने का संकेत देते हुए रक्षा खरीद परिषद ने इस दिशा में हुई प्रगति पर  संतोष जाहिर किया और भारतीय

36 राफेल लड़ाकू विमानों...- India TV Hindi
36 राफेल लड़ाकू विमानों के सौदे को जल्द मिलेगी हरी झंडी

नई दिल्ली: 36 राफेल जेट विमानों की खरीद पर वार्ता में गतिरोध का हल हो जाने का संकेत देते हुए रक्षा खरीद परिषद ने इस दिशा में हुई प्रगति पर  संतोष जाहिर किया और भारतीय वार्ताकार टीम से सौदे के सिलसिले में आगे बढ़ने को कहा। इसका मतलब है कि भारत और फ्रांस के बीच सरकार से सरकार स्तर के समझौता पर जल्द हस्ताक्षर होने की संभावना है ताकि लड़ाकू विमानों के लिए आखिरी अनुबंध का मार्ग प्रशस्त हो सके।

रक्षा मंत्रालय की शीर्ष खरीद परिषद की  रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर की अध्यक्षता में बैठक हुई । इसमें रूस से 48 एमआई 17 वी 5 हेलीकॉप्टरों की 6,966 करोड़ रूपए के सौदे को भी मंजूरी दी गई। साथ ही वायुसेना के लिए आकाश मिसाइलों की सात अतिरिक्त स्क्वाड्रन और नौसेना के लिए आठ चेतक हेलीकॉप्टरों की खरीद को मंजूरी दी गई।

राफेल डीलः गतिरोध दूर, 36 लड़ाकू विमानों के सौदे को हरी झंडी 36 राफेल जेट विमानों की खरीद पर वार्ता में गतिरोध का हल हो जाने का संकेत देते हुए रक्षा खरीद परिषद ने इस दिशा में हुई प्रगति पर संतोष जाहिर किया। राफेल लड़ाकू विमानों पर रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि वार्ताकार समिति ने डीएसी को अब तक हुई प्रगति से अवगत कराया। रक्षा सूत्रों ने बताया कि इसका मतलब है कि गतिरोध टूट गया है। वहीं, फ्रांसीसी रक्षा मंत्री जनी वाई ली के ड्रेइन के आज रात पहुंचने की उम्मीद थी लेकिन उनकी यात्रा में विलंब है। रक्षा मंत्रालय अधिकारियों ने इस पर कुछ नहीं कहा है। सूत्रों ने बताया कि वह जल्द ही यात्रा करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत