1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मप्र: उज्जैन में बाढ़ के हालात, मंदिर डूबे

मप्र: उज्जैन में बाढ़ के हालात, मंदिर डूबे

 Written By: IANS
 Published : Jul 19, 2015 07:00 pm IST,  Updated : Jul 19, 2015 07:55 pm IST

भोपाल: मध्य प्रदेश में हुई जोरदार बारिश ने कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बना दिए हैं, नदी, नालों का जलस्तर बढ़ने से कई निचली बस्तियों में पानी भर गया है, वहीं सड़कों पर आवागमन

mpजिलाधिकारी आनंद कुमार शर्मा ने आईएएनएस को रविवार को बताया कि तलेन गांव में उगल नदी और बरसाती नाले का पानी भर गया था। इससे आदिवासी छात्रावास में छात्रों सहित 41 लोग फंस गए थे, जिन्हें शनिवार की देर रात को सुरक्षित निकाल लिया गया।

शर्मा ने बताया कि पानी भर जाने से 40 छात्र और छात्रावास प्रभारी मुसीबत में फंस गए थे, इन सभी को नाव की मदद से देर रात को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

बारिश के चलते बेतवा नदी उफान पर है, जिससे विदिशा-अशोकनगर के बीच स्थित पुल के ऊपर से बह रहे पानी के चलते आवागमन पूरी तरह अवरुद्घ हो गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत