1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कांग्रेस की अहम बैठकों से राहुल गांधी ने किया किनारा, सोनिया के अंतरिम अध्यक्ष बनने के बाद नहीं हुए शामिल

कांग्रेस की अहम बैठकों से राहुल गांधी ने किया किनारा, सोनिया के अंतरिम अध्यक्ष बनने के बाद नहीं हुए शामिल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 01, 2019 05:43 pm IST,  Updated : Oct 01, 2019 05:43 pm IST

सोनिया गांधी के कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष चुने जाने के बाद से राहुल गांधी ने पार्टी की अहम बैठकों से दूरी बना ली है।

Rahul Gandhi- India TV Hindi
Rahul Gandhi

नई दिल्ली: सोनिया गांधी के कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष चुने जाने के बाद से राहुल गांधी ने पार्टी की अहम बैठकों से दूरी बना ली है। उन्होंने तब से पार्टी की किसी भी बैठक में हिस्सा नहीं लिया है। इतना ही नहीं, हरियाणा विधानसभा चुनावों के उम्मीदवारों के चयन के लिए बुलाई गई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भी राहुल गांधी नहीं पहुंचे, जबकि वह दिल्ली में ही थे।

वहीं, आपको बता दें कि राहुल गांधी महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बुलाई गई किसी भी केंद्रीय चुनाव समिति की किसी भी बैठक में शामिल नहीं हुए हैं जबकि वह केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य हैं। हालांकि, पार्टी की अहम बैठकों से किनारा कर चुके राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड को नहीं भूले। उन्होंने केरल और वायनाड की समस्याओं को लेकर केरल के मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत