1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राहुल ने लद्दाख में भारतीय सेना के अधिकारी और दो जवानों के श्हीद होने पर पीड़ा जतायी

राहुल ने लद्दाख में भारतीय सेना के अधिकारी और दो जवानों के श्हीद होने पर पीड़ा जतायी

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 16, 2020 07:57 pm IST,  Updated : Jun 16, 2020 07:57 pm IST

लद्दाख की गलवान घाटी में सोमवार रात चीनी सैनिकों के साथ ''हिंसक झड़प'' के दौरान भारतीय सेना का एक अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए।

Rahul Gandhi- India TV Hindi
Rahul Gandhi Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ ‘हिंसक झड़प’ में भारतीय सेना के एक अधिकारी और दो जवानों के शहीद होने पर मंगलवार को गहरी ‘‘पीड़ा’’ जतायी और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘देश के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वाले अधिकारियों और सैनिकों को लेकर मुझे जो पीड़ा हुई है उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता। उनके प्रियजनों के साथ मेरी संवेदना है। इस मुश्किल घड़ी में हम आपके साथ खड़े हैं।’’

गौरतलब है कि लद्दाख की गलवान घाटी में सोमवार रात चीनी सैनिकों के साथ ''हिंसक झड़प'' के दौरान भारतीय सेना का एक अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए। सेना ने यह जानकारी दी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत