1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बहरीन पहुंचे राहुल गांधी दिखे डिफरेंट लुक में, हुआ ‘भव्य स्वागत’, तस्वीरें वायरल

बहरीन पहुंचे राहुल गांधी दिखे डिफरेंट लुक में, हुआ ‘भव्य स्वागत’, तस्वीरें वायरल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 08, 2018 08:07 pm IST,  Updated : Jan 08, 2018 08:07 pm IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए बहरीन हवाईअड्डे पर उनके प्रशंसकों और शुभचिंतकों की भीड़ जमा हो गई...

rahul gandhi at bahrain- India TV Hindi
rahul gandhi at bahrain

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भारतीय प्रवासियों के बीच अपनी पहुंच बनाने के कार्यक्रम के तहत सोमवार को बहरीन पहुंचे। कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, "किंगडम ऑफ बहरीन पहुंचने पर राहुल गांधी का भव्य स्वागत हुआ।"

पार्टी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा है। पार्टी ने ट्वीट कर कहा, "कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए बहरीन हवाईअड्डे पर उनके प्रशंसकों और शुभचिंतकों की भीड़ जमा हो गई।"

rahul gandhi
rahul gandhi

गांधी का यह दौरान विदेशों में रह रहे भारतीय मूल के लोगों से चर्चा करने का एक भाग है। खाड़ी देशों में 35 लाख से ज्यादा प्रवासी रहते हैं। राहुल ग्लोबल ऑर्गनाइजेशन ऑफ पीपुल ऑफ इंडिया ओरिजिन (जीओपीआईओ) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। 

इस समारोह में 50 देशों के प्रतिनिधि शिरकत कर रहे हैं। राहुल ने प्रधानमंत्री राजकुमार शेख खालिद बिन हमाद अल खलीफा और शहजादे शेख सलमान बिन हमाद अल खलीफा से भी मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर शेयर की है।

राहुल गांधी बहरीन में भारतीय मूल के कारोबारियों से भी मुलाकात करने वाले हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत