1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. CBI विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- लोकतंत्र रो रहा है

CBI विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- लोकतंत्र रो रहा है

 Written By: IANS
 Published : Nov 20, 2018 04:01 pm IST,  Updated : Nov 20, 2018 04:01 pm IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भारत में लोकतंत्र रो रहा है, क्योंकि सरकारी अधिकारी CBI में दखल दे रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष...- India TV Hindi
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भारत में लोकतंत्र रो रहा है, क्योंकि सरकारी अधिकारी CBI में दखल दे रहे हैं। Image Source : PTI

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला जारी रखते हुए मंगलवार को कहा कि भारत में लोकतंत्र रो रहा है, क्योंकि सरकारी अधिकारी CBI में दखल दे रहे हैं। ताजा खुलासे में सामने आया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने एजेंसी से जुड़े एक मामले में दखल देने की कोशिश की थी। 

राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि "दिल्ली में 'चौकीदार चोर है' नामक एक क्राइम थ्रिलर चल रहा है। नए एपिसोड में CBI के DIG ने एक मंत्री, NSA, विधि सचिव और कैबिनेट सचिव के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं।"

उन्होंने पीएम मोदी पर अपने कटाक्ष 'चौकीदार चोर है' को दोहराते हुए हमला किया। राहुल ने ये हमला ऐसे समय में किया है, जब सुप्रीम कोर्ट में CBI के एक वरिष्ठ अधिकारी ने डोभाल सहित सरकार के शीर्ष अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि CBI के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के खिलाफ जांच में उन सभी ने दखल दी थी।

राहुल गांधी ने कहा, "गुजरात से लाया गया उनका साथी करोड़ों रुपये की उगाही कर रहा है। अफसर थक गए हैं। भरोसा टूट चुका है।" राहुल ने परोक्ष रूप से अस्थाना का संदर्भ देते हुए कहा, "लोकतंत्र रो रहा है।" अस्थाना पर सीबीआई ने मांस कारोबारी मोईन कुरैशी से एक मामले में रिश्वत लेने का अभियोग लगाया है।

बता दें कि DIG रैंक के अधिकारी सिन्हा, जो पहले अस्थाना के मामले की जांच कर रहे थे, उनका अचानक केंद्र सरकार ने तबादला कर नागपुर भेज दिया। सिन्हा ने ये भी आरोप लगाया कि केंद्रीय कोयला एंव खदान राज्य मंत्री हरिभाई पार्थीभाई चौधरी को कुछ करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत