1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राहुल गांधी ने जयंत सिन्हा के खिलाफ ऑनलाइन कैंपेन का किया समर्थन, लिंचिंग के दोषियों किया था सम्मान

राहुल गांधी ने जयंत सिन्हा के खिलाफ ऑनलाइन कैंपेन का किया समर्थन, लिंचिंग के दोषियों किया था सम्मान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 10, 2018 09:40 pm IST,  Updated : Jul 10, 2018 09:42 pm IST

राहुल गांधी ने लोगों से जयंत सिन्हा के खिलाफ ऑनलाइन कैंपेन का किया समर्थन, लिंचिंग के दोषियों किया था सम्मान

कांग्रेस अध्यक्ष- India TV Hindi
कांग्रेस अध्यक्ष

नई दिल्ली: कांगेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने झारखंड में लिंचिंग की एक घटना के दोषियों को माला पहनाकर उनका कथित तौर पर स्वागत करने वाले केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा से हार्वर्ड विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र का दर्जा वापस लेने की मांग वाली एक याचिका का लोगों से समर्थन करने की अपील की है। गांधी ने इस ऑनलाइन याचिका का लिंक शेयर करते हुए ट्वीट किया,‘‘अगर आप एक निर्दोष व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या के दोषियों को बहुत पढ़े-लिखे सांसद एवं केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा द्वारा माला पहनाने और सम्मान देने के दृश्य से विक्षुब्ध हैं तो इस लिंक पर क्लिक करें और इस याचिका का समर्थन करें।’’ 

गौरतलब है कि हार्वर्ड के एक पूर्व छात्र की ओर से इस ऑनलाइन याचिका की शुरुआत की गई है जिसमें मांग की गई है कि जयंत से पूर्व छात्र का दर्जा वापस लिया जाए। हजारीबाग में अलीमुद्दीन नामक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के दोषियों को जयंत सिन्हा ने हाल ही में माला पहनाकर कथित तौर पर उनका स्वागत किया था। कांग्रेस ने कल इस मामले को लेकर उनके इस्तीफे की मांग की थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत