1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंजाब यात्रा के दौरान राहुल ने तख्त दमदमा साहिब में मत्था टेका

पंजाब यात्रा के दौरान राहुल ने तख्त दमदमा साहिब में मत्था टेका

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 06, 2015 11:24 am IST,  Updated : Nov 06, 2015 11:24 am IST

बठिंडा: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बठिंडा के पास तलवंडी साबो में आज गुरद्वारा तख्त दमदमा साहिब में मत्था टेका। तख्त श्री दरबार साहिब दमदमा साहिब सिखों के पांच तख्तों में से एक है और

पंजाब यात्रा: राहुल ने...- India TV Hindi
पंजाब यात्रा: राहुल ने तख्त दमदमा साहिब में मत्था टेका

बठिंडा: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बठिंडा के पास तलवंडी साबो में आज गुरद्वारा तख्त दमदमा साहिब में मत्था टेका। तख्त श्री दरबार साहिब दमदमा साहिब सिखों के पांच तख्तों में से एक है और यह वही जगह है जहां सिखों के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह ने 1705 में धर्मग्रंथ श्री गुर ग्रंथ साहिब का पूरा संस्करण तैयार किया था।

राहुल फिलहाल पंजाब की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। गुरुवार को फरीदकोट में उन्होंने उन दो सिखों के परिवारों से मुलाकात की जिनकी पिछले महीने पवित्र ग्रंथ के साथ बेअदबी की कथित घटना के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी में मौत हो गई थी। कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि पार्टी उपाध्यक्ष के भूकियांवाला में उस किसान के परिवार से भी मुलाकात करने की संभावना है जिसने हाल में खुदकुशी कर ली थी। वह भूकियांवाला से पैदल यात्रा करते हुए मल्लावाला गांव जाएंगे और ग्रामीणों से बातचीत करेंगे।

पंजाब में धान की खरीद की प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा बठिंडा, राज्य का कपास क्षेत्र भी है और फसल पर व्हाइटफ्लाई नामक कीट के प्रकोप के कारण यहां किसानों को काफी नुकसान हुआ है। राहुल की राज्य की इस यात्रा ने पार्टी को एकजुट होने का मौका दिया और उनके इस दौरे के दौरान एक दूसरे के धुर विरोधी नेता माने जाने वाले वरिष्ठ नेता अमरिंदर सिंह एवं प्रताप सिंह बाजवा साथ साथ नजर आए। पार्टी के एक नेता ने बताया कि दिन में राहुल किसानों की समस्याएं सुनेंगे।

किसानों की समस्याओं का हल नहीं तलाशने के लिए राहुल ने प्रकाश सिंह बादल सरकार की आलोचना भी की। गुरद्वारे में राहुल ने गुरबानी का पाठ सुना और लंगर मे भोजन किया। राहुल के साथ अमरिंदर सिंह, राजिन्दर कौर भट्टल, पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा, सुनील जाखड़ और लगभग सभी अन्य बड़े नेता थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत