1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नए समय पर होगी आज से तत्काल बुकिंग

नए समय पर होगी आज से तत्काल बुकिंग

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 14, 2015 09:46 pm IST,  Updated : Jun 15, 2015 01:21 pm IST

नई दिल्ली: यात्रियों की सुविधा के लिए रेल मंत्रालय ने टिकटों की बुकिंग के समय में छोटा सा फेरबदल किया है। नए नियमों के हिसाब से कल यानी 15 जून से एसी टिकटों की बुकिंग

आज से बदला तत्काल...- India TV Hindi
आज से बदला तत्काल बुकिंग का समय, स्लीपर 11 बजे से

नई दिल्ली: यात्रियों की सुविधा के लिए रेल मंत्रालय ने टिकटों की बुकिंग के समय में छोटा सा फेरबदल किया है। नए नियमों के हिसाब से कल यानी 15 जून से एसी टिकटों की बुकिंग 10 बजे और गैर एसी टिकटों की बुकिंग 11 बजे से शुरू होगी।

रेल मंत्रालय के अनुसार सर्वर पर बोझ कम कर बुकिंग को आसान करने के लिए यह बदलाव किया गया है। वर्तमान में IRCTC की वेबसाइट से एक घंटे में करीब 10 से 12 हजार टिकटों की बुकिंग हो जाती है।

रेल मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार एसी और गैर एसी टिकटों के समय बदलने से वेबसाइट और टिकट खिड़कियों पर बोझ कम पड़ेगा। गौरतलब है कि तत्काल टिकटों के बुकिंग में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत