1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रेलवे ने 32 अधिकारियों को समय से पहले सेवानिवृत किया

रेलवे ने 32 अधिकारियों को समय से पहले सेवानिवृत किया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 06, 2019 08:47 pm IST,  Updated : Dec 06, 2019 08:47 pm IST

रेलवे ने एक अभूतपूर्व कदम के तहत जनहित में 50 साल से अधिक उम्र के अपने 32 अधिकारियों को अक्षमता, संदिग्ध निष्ठा और अवांछित आचरण के चलते समय से पहले सेवानिवृत कर दिया है।

Railways retires 32 officers before normal date of...- India TV Hindi
Railways retires 32 officers before normal date of retirement

नयी दिल्ली: रेलवे ने एक अभूतपूर्व कदम के तहत जनहित में 50 साल से अधिक उम्र के अपने 32 अधिकारियों को अक्षमता, संदिग्ध निष्ठा और अवांछित आचरण के चलते समय से पहले सेवानिवृत कर दिया है। उसने समय समय पर की जाने वाली समीक्षा के तहत यह कदम उठाया है।

रेलवे ने एक बयान में यह जानकारी दी। हाल में पहली बार रेलवे ने 2016-17 में ऐसा ही कदम उठाया था और चार अधिकारियों को समय से पहले सेवानिवृत कर दिया था।

अधिकारियों ने कहा कि एक निश्चित उम्र हासिल करने वालों की समय समय पर समीक्षा सरकारी कर्मचारियों की सेवा नियमावली के तहत की जाती है लेकिन बिरले ही उन्हें समय से पूर्व सेवानिवृत किया जाता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत