1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारी बारिश से मुंबई हुआ पानी-पानी, देरी से चल रही लोकल

भारी बारिश से मुंबई हुआ पानी-पानी, देरी से चल रही लोकल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 07, 2018 01:13 pm IST,  Updated : Jun 07, 2018 01:22 pm IST

रत्नागिरि, सिंधुदुर्ग, मुंबई, ठाणे, रायगढ और पालघर जिलों में 9 जून को बहुत भारी बारिश की संभावना है जबकि 10 और 11 जून को मुंबई और इसके आसपास के इलाकों सहित कोंकण क्षेत्र के 6 जिलों में इसी तरह के मौसम का पूर्वानुमान लगाया गया है।

Rains continue to lash Mumbai, waterlogging at several places- India TV Hindi
भारतीय मौसम विभाग ने 7 से 11 जून तक महाराष्ट्र, खासतौर से तटीय कोंकण क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

नई दिल्ली: मुंबई में तेज बारिश की वजह से पूरी मुंबई पानी-पानी हो गई है। कई इलाकों में पानी भर गया है और सड़क पर ट्रैफिक रेंग रहा है। लोकल सेवा पर भी असर पड़ा है। भारी बारिश की वजह से दादर, हिंदमाता, वर्ली, वडाला में पानी भर गया है। वर्ली इलाके में सड़क पर घुटने तक पानी जमा है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। शहर में आज सुबह 4 बजे के करीब बारिश शुरू हुई जो दोपहर को अचानक तेज हो गई।

भारतीय मौसम विभाग ने 7 से 11 जून तक महाराष्ट्र, खासतौर से तटीय कोंकण क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार, रत्नागिरि और सिंधुदुर्ग जिलों में 7 और 8 जून को बहुत बारिश की संभावना जताई गई है। रत्नागिरि, सिंधुदुर्ग, मुंबई, ठाणे, रायगढ और पालघर जिलों में 9 जून को बहुत भारी बारिश की संभावना है जबकि 10 और 11 जून को मुंबई और इसके आसपास के इलाकों सहित कोंकण क्षेत्र के 6 जिलों में इसी तरह के मौसम का पूर्वानुमान लगाया गया है। मुंबई में भीषण बारिश के पूर्वानुमान और दक्षिणपश्चिम मानसून के कारण ज्वारीय लहरों के आगे बढ़ने के साथ महानगर के कुछ इलाकों के जलमग्न होने की आशंका है।

BMC के दावे हुए फेल, कर्मचारियों के अवकाश हुए कैंसिल

 मुंबई में मूसलाधार बरसात और पूरी मुंबई में जगह-जगह पानी लगने के चलते बीएमसी(BMC) के तमाम दावे और डिजास्‍टर मैनेंजमैंट की पूरी व्‍यवस्‍था चरमरा कई है। 8 घंटे की बरसात के बाद प्रशासन के तमाम दावे कागज पर नजर तो आ रहे हैं लेकिन सड़कों पर जाम पानी पूरे सिस्‍टम पर सवाल उठा रहे हैं।

11 जून तक भारी बरसात का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार अगले 11 जून तक मुंबई में भारी बरसात होने की संभावना है जिसके चलते मुंबई के आम जन जीवन प्रभावित होने की संभावना है। आज शाम को हाईटाइड आने की संभावना व्‍यक्‍त की गई हैं। आज सुबह से हल्‍की बरसात हो रही थी लेकिन दोपहर बाद से तेज बरसात के चलते मुंबई की सड़कों पर पानी जमा होना शुरु हो गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत