1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजस्थान में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1301 हुई, 1,10,283 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

राजस्थान में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1301 हुई, 1,10,283 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 18, 2020 11:42 am IST,  Updated : Sep 18, 2020 11:42 am IST

राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण से आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 810 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,10,283 हो गई है।

राजस्थान में कोरोना...- India TV Hindi
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 8 लोगों की मौत, 810 नए मामले Image Source : PTI (REPRESENTATIONAL IMAGE)

जयपुर: राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण से आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 810 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,10,283 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे तक बीते 12 घंटों में राज्य में संक्रमण से आठ और लोगों की मौत हुई है।

अजमेर और जयपुर में दो-दो और अलवर, भरतपुर,जैसलमेर, करौली में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। राज्य में मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 1301 हो गई। इसके साथ ही संक्रमण के 810 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1,10,283 हो गयी जिनमें से 18282 रोगी उपचाराधीन हैं।

नए मामलों में जयपुर में 121, जोधपुर में 100, कोटा में 54, उदयपुर में 49, अजमेर में 53, अलवर में 43,भीलवाडा में 38, जैसलमेर में 32 नए संक्रमित शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत