1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजस्थान में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1315 हुई, संक्रमितों का आंकड़ा 1,12,103 पहुंचा

राजस्थान में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1315 हुई, संक्रमितों का आंकड़ा 1,12,103 पहुंचा

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 19, 2020 02:50 pm IST,  Updated : Sep 19, 2020 02:50 pm IST

राजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से सात लोगों की मौत हो गई जबकि 813 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 1,12,103 हो गई है।

Coronavirus Cases in Rajasthan- India TV Hindi
राजस्थान में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1315 हुई, संक्रमितों का आंकड़ा 1,12,103 पहुंचा Image Source : PTI (REPRESENTATIONAL IMAGE)

जयपुर: राजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से सात लोगों की मौत हो गई जबकि 813 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 1,12,103 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े दस बजे तक बीते 12 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से सात और लोगों की मौत हुई।

हनुमानगढ़ में दो, अजमेर, बांसवाडा, जयपुर, जैसलमेर, सीकर में एक-एक लोग की मौत हो गई। जिससे राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1315 हो गई। इसके साथ ही संक्रमण के 813 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या 1,12,103 हो गई जिनमें से 18,485 रोगी उपचाराधीन हैं।

नए मामलों में जयपुर में 132, जोधपुर में 86, कोटा में 68, उदयपुर में 49, अजमेर में 67, अलवर में 45,भीलवाडा में 40, पाली में 33 नए संक्रमित शामिल हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत