1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सभापति के सामने पार्षद को बीन बजाना पड़ा मंहगा, 2 साल के लिए सस्पेंड

सभापति के सामने पार्षद को बीन बजाना पड़ा मंहगा, 2 साल के लिए सस्पेंड

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 19, 2017 08:42 pm IST,  Updated : Jul 19, 2017 08:45 pm IST

राजस्थान के भीलवाडा नगर परिषद के निर्दलीय पार्षद ने बोर्ड बैठक में अपनी मांग उठाने का अवसर नहीं दिये जाने से नाराज होकर सभापति के सामने काफी देर तक बीन बजायी।

bhilwara- India TV Hindi
bhilwara

जयपुर: राजस्थान के भीलवाडा नगर परिषद के निर्दलीय पार्षद ने बोर्ड बैठक में अपनी मांग उठाने का अवसर नहीं दिये जाने से नाराज होकर सभापति के सामने काफी देर तक बीन बजायी।

पार्षद को बोलने का मौका देना तो दूर उन्हें उल्टे अनुशासनहीनता के आरोप में 2 साल के लिए निलम्बित कर दिया गया।

भीलवाडा नगर परिषद के वार्ड 28 के पार्षद मोहम्मद आसिफ को जब नगर परिषद की बैठक में अपनी मांगों को उठाने का अवसर नहीं दिया गया तो पहले तो वह बैठक से उठकर चले गये और बाद में वह बीन बजाते हुए बैठक में पहुंचे और काफी देर तक सभापति के सामन बीन बजाते रहे।

निर्दलीय पार्षद आसिफ को भाजपा के पार्षदों ने इस तरह के विरोध प्रदर्शन करने से रोकने का प्रयास किया, जबकि कांग्रेस पार्षदों ने निर्दलीय पार्षद का समर्थन किया।

भीलवाडा नगर परिषद की सभापति ललिता समधानी ने बताया कि भाजपा पार्षदों द्वारा आसिफ को 2 वर्ष के लिए निलम्बित करने के रखे गये प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत