1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजस्थान: विषाक्त पानी पूरी के सेवन से 50 से अधिक लोग बीमार

राजस्थान: विषाक्त पानी पूरी के सेवन से 50 से अधिक लोग बीमार

 Reported By: Bhasha
 Published : May 20, 2018 04:46 pm IST,  Updated : May 20, 2018 04:46 pm IST

सभी लोगों ने संभवत: विषाक्त पानीपुरी का सेवन किया जिससे सभी को उल्टी दस्त और बुखार की शिकायत हुई...

representational image- India TV Hindi
representational image

जयपुर: राजस्थान में सिरोही जिले के रेवदर थाना क्षेत्र में विषाक्त पानीपूरी के सेवन से 50 से अधिक लोग बीमार हो गए जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

सिरोही के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील परमार ने बताया कि इनमें से अधिकतर लोगों को उल्टी दस्त, और बुखार की शिकायत हुई। इसके बाद 39 लोगों का रेवदर के सामुदायिक चिकित्सा केन्द्र में, 12 लोगों का आबूरोड स्थित राजकीय चिकित्सालय में और एक का उपचार सिरोही के जिला अस्पताल में चल रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृश्टया सभी लोगों ने संभवत: विषाक्त पानीपुरी का सेवन किया जिससे सभी को उल्टी दस्त और बुखार की शिकायत हुई। इन सभी लोगों की स्थिति अब पहले से बेहतर और खतरे से बाहर है।

रेवदर थानाधिकारी दिलीप खादेव ने बताया कि खाद्य विभाग ने नमूने जांच के लिए भेजे हैं। एफएसएल की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत