1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Strike: राजस्थान में बस हड़ताल का आज दूसरा दिन, लोगों को हो रही है परेशानी

Strike: राजस्थान में बस हड़ताल का आज दूसरा दिन, लोगों को हो रही है परेशानी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 26, 2018 07:26 am IST,  Updated : Jul 26, 2018 07:32 am IST

इस राज्य में रोडवेज कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल, लोगों को हो रही है परेशानी...

बस हड़ताल (फोटो,पीटीआई)- India TV Hindi
बस हड़ताल (फोटो,पीटीआई)

जयपुर(राजस्थान): राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बुधवार को प्रदेश में रोडवेज की बसे नहीं चली। निगम के कर्मचारियों ने रोडवेज में सातवें वेतन आयोग को लागू करने सहित अन्य मांगों को लेकर दो दिन की हड़ताल शुरू की है।

हड़ताल के कारण पहले दिन नही चली 4 हजार 780 बसें

रोडवेज के एक अधिकारी ने बताया कि हड़ताल के पहले दिन प्रदेश में रोडवेज के 52 डिपो की 4 हजार 780 बसें नहीं चल सकीं। उन्होंने बताया कि हमारी मांग है कि रोडवेज कर्मचारियों के लिए सातवां वेतन आयोग लागू किया जाये और तीन बकाया चल रही महंगाई भत्ते दिये जाये। दो दिन की हड़ताल से दोनों दिन लगभग दस करोड़ रूपये की आय का नुकसान होगा।

यातायात मंत्री ने हडताल खत्म करने का आग्रह किया

यातायात मंत्री यूनुस खान ने रोडवेज कर्मचारियों को हडताल खत्म करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक तरीके से विचार कर रही है। 

झालावाड में बातचीत में खान ने कहा कि रोजवेज कर्मियों की मांग के लिये सरकार की सोच सकारात्मक है, और हम हड़ताली कर्मचारियों से काम पर वापस लौटने का आग्रह करतें है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत