1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजस्थान: रैली के दौरान दो समुदायों में झड़प, दर्जन भर से ज्यादा घायल

राजस्थान: रैली के दौरान दो समुदायों में झड़प, दर्जन भर से ज्यादा घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 19, 2018 10:27 am IST,  Updated : Mar 19, 2018 10:27 am IST

पुलिस ने मामले को संभालने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है।

शहर में हुई आगजनी की...- India TV Hindi
शहर में हुई आगजनी की खबरें भी सामने आ रही हैं।

टोंक। राजस्थान के शहर टोंक में रविवार शाम को दो समुदाय के बीच सांप्रदायिक झगड़ा हो गया। सामने आ रही जानकारी के अनुसार रविवार को भारतीय नववर्ष के मौके पर बाइक रैली निकाल रहे थे तभी उन पर दूसरे समुदाय की तरफ से पत्थराव हो गया। रैली निकाल रहे लोगों का कहना है कि टोंक के बड़ा कुआं क्षेत्र से निकल रही रैली पर किसी ने पत्थर फेंक दिया। जिसके बाद आसपास के पूरे इलाके में तनाव हो गया। रैली निकाल रहे करीब दर्जनबर लोग पत्थराव में घायल हो गए साथ ही पुलिस के कुछ जवानों को भी इस पत्थराव में चोटें आईं हैं। सभी घायलों के हॉस्पिटल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

इसके तुरंत बाद किसी ने सबीलशाह की चौकी के सामने और डीईओ ऑफिस के सामने खड़ी तीन बाइकों को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद देखते ही देखते शहर में से कई जगह हिंसा की खबरें सामने आने लगी। डिपो क्षेत्र में भी आगजनी की घटना हुई और उसके बाद दुकानों और थड़ियों में तोड़फोड़ की गई। जिसके बाद देखते ही देखते पूरा शहर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। किसी अप्रिया घटना से बचने के लिए पुलिस ने पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। घटना के बाद शहर के बाजार बंद हो गए। आपको बता दें कि 18 फरवरी को भी पुरानी टोंक क्षेत्र में झगड़ा हो गया था। इसके बाद आज फिर शहर की शांति व्यवस्था बिगड़ गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत