1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजीव गांधी की पुण्यतिथि आज, परिवार समेत देश ने दी श्रद्धांजलि

राजीव गांधी की पुण्यतिथि आज, परिवार समेत देश ने दी श्रद्धांजलि

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 21, 2016 01:20 pm IST,  Updated : May 21, 2016 01:20 pm IST

सोनिया गांधी ने अपने पुत्र एवं पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पुत्री प्रियंका गांधी एवं दामाद रोबर्ट वाड्रा के साथ वीर भूमि में राजीव गांधी के स्मारक पर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी।

sonia gandhi pays homage to rajiv gandhi at veer bhoomi.- India TV Hindi
sonia gandhi pays homage to rajiv gandhi at veer bhoomi.

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 25वीं पुण्यतिथि पर आज याद किया गया और इस अवसर पर कई नेताओं ने यहां उनके स्मारक पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। दिवंगत नेता की पत्नी एवं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने पुत्र एवं पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पुत्री प्रियंका गांधी एवं दामाद रोबर्ट वाड्रा के साथ वीर भूमि में राजीव गांधी के स्मारक पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

साथ ही राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल, सुशील कुमार शिंदे, पी सी चाको, शीला दीक्षित और डीपीसीसी अध्यक्ष अजय माकन समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी।

राजीव की प्रेरणा से पार्टी में जान फूंकने की तैयारी

कांग्रेस ने अपने नेता और पूर्व पीएम राजीव गांधी को याद करते हुए इस दिन को पार्टी में जान फूंकने के लिए कई कार्यक्रम तय किए हैं। यूथ कांग्रेस ने 'हम में हैं राजीव...' थीम पर राजीव गांधी की 25वीं पुण्यतिथि मनाने का फैसला किया है।

इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में सबसे बड़ा कार्यक्रम

इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में होने वाले इस कार्यक्रम का शुरुआत शीला दीक्षित करेंगी। इस कार्यक्रम में राजीव गांधी के बलिदान और विजन के जरिए सीधे मोदी सरकार को निशाने पर रखा जाएगा। कार्यक्रम को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी संबोधि‍त करने वाली हैं। निमोनिया से पीड़ित चल रहे राहुल गांधी भी पहुंचने वाले हैं।

भारत के छठे प्रधानमंत्री राजीव गांधी की चुनाव प्रचार के दौरान तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर में 21 मई 1991 में हत्या कर दी गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत