1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जेल से बाहर आई राजीव गांधी की हत्‍या की दोषी नलिनी, मिला है 30 दिन का पैरोल

जेल से बाहर आई राजीव गांधी की हत्‍या की दोषी नलिनी, मिला है 30 दिन का पैरोल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 25, 2019 10:54 am IST,  Updated : Jul 25, 2019 11:01 am IST

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की दोषी लिट्टे कार्यकर्ता नलिनी श्रीहरन को जेल से छुट्टी मिल गई है।

Nalini - India TV Hindi
Nalini 

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्‍या की दोषी लिट्टे कार्यकर्ता नलिनी श्रीहरन को जेल से छुट्टी मिल गई है। नलिनी को मद्रास हाईकोर्ट से 30 दिन की परोल मिली थी, जिसके बाद गुरुवार को वह जेल से बाहर आ गई। दरअसल नलिनी ने अपनी बेटी की शादी की तैयारी के लिए मद्रास हाईकोर्ट से 6 महीने की परोल की मांग की थी। लेकिन न्‍यायालय ने उसे 30 दिनों की पैरोल पर बाहर जाने की इजाजत दी है। 

लंदन में रहती है बेटी 

राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी फिलहाल उम्रकैद की सजा भुगत रही है। नलिनी ने अपनी बेटी की शादी के लिए उसने परोल मांगी थी।  नलिनी की बेटी लंदन में रहती है। कोर्ट ने उसकी परोल की मांग को 5 जुलाई को स्वीकार कर लिया था। हालांकि उन्हें सिर्फ 30 दिन की ही परोल मिल पाई है। 

रिहाई की हो रही है मांग 

21 मई 1991 को हुई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या मामले में तमिलनाडु सरकार ने उम्रकैद की सजा काट रहे 7 दोषियों की रिहाई के लिए मद्रास हाईकोर्ट को आश्वासन दिया था। डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने कहा था कि संविधान की धारा 161 के तहत सातों को रिहा करने का आग्रह किया जा चुका है। बता दें कि राजीव गांधी हत्याकांड मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे सात दोषियों में पेरारीवलन, मुरुगन, नलिनी, शांतन, रविचंद्रन, जयकुमार और रॉबर्ट पायस शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत