1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी का ड्रीम प्रोजेक्ट लॉन्च, किसानों के खाते में भूपेश बघेल डालेंगे 5700 करोड़

छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी का ड्रीम प्रोजेक्ट लॉन्च, किसानों के खाते में भूपेश बघेल डालेंगे 5700 करोड़

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 21, 2020 12:27 pm IST,  Updated : May 21, 2020 12:27 pm IST

छत्तीसगढ़ में आज से किसानों के लिए एक बड़ी योजना की शुरुआत हो रही है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर भूपेश बघेल आज से किसान न्याय योजना की शुरुआत कर रहे हैं। राहुल गांधी कई बार इस स्कीम की बात कर चुके हैं।

rajiv gandhi kisan nyay yojana launched in chhattisgarh- India TV Hindi
rajiv gandhi kisan nyay yojana launched in chhattisgarh Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ में आज से किसानों के लिए एक बड़ी योजना की शुरुआत हो रही है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर भूपेश बघेल आज से किसान न्याय योजना की शुरुआत कर रहे हैं। राहुल गांधी कई बार इस स्कीम की बात कर चुके हैं। 

Related Stories

छत्तीसगढ़ कांग्रेस शासित पहला ऐसा राज्य है जो न्याय स्कीम की शुरुआत कर रहा है। इस योजना के तहत किसानों के खाते में 5700 करोड़ रुपए की रकम चार किश्तों में भेजी जाएगी। छत्तीसगढ़ में 'राजीव गांधी किसान न्याय योजना' का सीएम भूपेश बघेल ने लॉन्च किया। 

इसके तहत किसानों को प्रति एकड़ जमीन पर 10 हजार रुपये की सरकार मदद करेगी। इससे प्रदेश में रबी की खेती करने वाले 19 लाख किसानों को सीधे फायदा होगा। इसके अलावा दलहन और तिलहन की फसलों पर भी सहायता राशि मिलेगी।

कांग्रेस सरकार 5700 करोड़ रूपए की राशि चार किस्तों में सीधे किसानों के खातों में भेजेगी। सरकार गन्ना किसानों को साल 2018-19 का बकाया बोनस 10.27 करोड़ रुपये का भी भुगतान करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत