1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आईएसआईएस के खतरों के प्रति चौकस है भारत: राजनाथ

आईएसआईएस के खतरों के प्रति चौकस है भारत: राजनाथ

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 17, 2015 05:15 pm IST,  Updated : Nov 17, 2015 05:15 pm IST

नई दिल्ली: केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत पेरिस हमलों के बाद आतंकवादी समूह आईएस से पेश खतरे के प्रति चौकस है। सिंह ने यहां एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बातचीत में

ISIS भारत ही नहीं पूरी...- India TV Hindi
ISIS भारत ही नहीं पूरी दुनिया के लिए खतरा: राजनाथ

नई दिल्ली: केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत पेरिस हमलों के बाद आतंकवादी समूह आईएस से पेश खतरे के प्रति चौकस है। सिंह ने यहां एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बातचीत में कहा, आईएसआईएस किसी खास देश के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए खतरा है। भारत आईएसआईएस के प्रति चौकस है।

पेरिस पर शुक्रवार की रात को आतंकवादी हमलों 129 लोगों की मौत हो गई। स्ताद दे फ्रांस स्टेडियम के पास कम से कम दो विस्फोट हुए जहां फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांदे फ्रांस और जर्मनी के बीच एक दोस्ताना फुटबाल मैच देख रहे थे। इन हमलों के बाद ओलांदे ने देश में आपातकाल की घोषणा कर दी और कहा कि वह देश की सरहदें बंद कर रहे हैं।

भारतीय सुरक्षा प्रतिष्ठान के अनुसार 20 के करीब भारतीय इराक-सीरिया में आईएसआईएस के लिए लड़ रहे हैं। उनमें महाराष्ट्र के कल्याण के दो युवा, ऑस्ट्रेलिया आधारित एक कश्मीरी, तेलंगाना का एक युवक, कर्नाटक का एक शख्स, ओमान आधारित एक भारतीय और सिंगापुर आधारित एक भारतीय शामिल है।

पिछले साल, आईएसआईएस के साथ करीब छह माह गुजारने के बाद कल्याण का एक युवक घर लौटा था। उसे मुंबई में गिरफ्तार कर लिया गया। आईएसआईएस के लिए लड़ते हुए मारे जाने वाले छह भारतीय में इंडियन मुजाहिदीन के तीन आतंकवादी, महाराष्ट्र के दो और तेलंगाना का एक शख्स शामिल है।

संयुक्त अरब अमीरात ने आईएसआईएस के साथ संपर्क का संदेह जताते हुए 15 सितंबर को चार भारतीय को भारत भेजा था। सितंबर में ही उसने 37 वर्षीय महिला अफशा जबीं उर्फ निकी जोसफ को भारत भेजा था जो कथित रूप से आईएसआईएस के लिए युवकों की भर्ती कर रही थी। अभी तक 17 युवकों को सीरिया जाने से रोका गया। उनमें से ज्यादातर तेलंगाना के थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत