1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजनाथ ने BSF से कहा, 'जवान की हत्या में शामिल पाक सैनिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें'

राजनाथ ने BSF से कहा, 'जवान की हत्या में शामिल पाक सैनिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें'

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 20, 2018 11:07 pm IST,  Updated : Sep 20, 2018 11:07 pm IST

बीएसएफ जवान का गला काटा गया था और उसके शरीर पर गोलियों के कई निशान थे। लापता सैनिक की जम्मू क्षेत्र में पाकिस्तानी सैनिकों ने हत्या कर दी थी।

गृह मंत्री राजनाथ सिंह- India TV Hindi
गृह मंत्री राजनाथ सिंह

नई दिल्ली: गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) से पाकिस्तानी सेना के खिलाफ हरसंभव सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा है। गौरतलब है कि हाल ही में पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू के समीप अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ के एक जवान का गला काट दिया।

अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि सीमा की रक्षा कर रहे बल के शीर्ष अधिकारियों को यह संदेश दिया गया है। घटना से जुड़े गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्री ने बीएसएफ के शीर्ष अधिकारियों से कहा कि मंगलवार की घटना में शामिल पाकिस्तान सैनिकों के खिलाफ हरसंभव सख्त कार्रवाई की जाए।

बीएसएफ जवान का गला काटा गया था और उसके शरीर पर गोलियों के कई निशान थे। लापता सैनिक की जम्मू क्षेत्र में पाकिस्तानी सैनिकों ने हत्या कर दी थी। यह अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारतीय सेना के खिलाफ इस तरह का पहला बर्बर कृत्य है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ जवान के शव को क्षत विक्षत करने का ‘‘बदला’’ लेने के लिए पाकिस्तानी रेंजर्स के खिलाफ ‘‘सक्रिय’’ कार्रवाई कर सकती है। अधिकारियों ने बताया कि 192 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा और 740 किमी. लंबी नियंत्रण रेखा पर सभी इलाकों में ‘‘हाई अलर्ट’’ घोषित कर रखा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत