1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजनाथ की कठेरिया को क्लीन चिट, बोले नहीं दिया भड़काऊ भाषण

राजनाथ की कठेरिया को क्लीन चिट, बोले नहीं दिया भड़काऊ भाषण

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 03, 2016 05:43 pm IST,  Updated : Mar 03, 2016 05:43 pm IST

भड़काऊ भाषण मामले में केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया को आज नरेंद्र मोदी सरकार ने क्लीन चिट दे दी है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्होंने कोई भड़काऊ भाषण नहीं दिया है और अगर उन्होंने ऐसा किया होता तो पुलिस इस मामले पर कार्रवाई करती।

Rajnath Singh- India TV Hindi
Rajnath Singh

नई दिल्ली: भड़काऊ भाषण मामले में केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया को आज नरेंद्र मोदी सरकार ने क्लीन चिट दे दी है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्होंने कोई भड़काऊ भाषण नहीं दिया है और अगर उन्होंने ऐसा किया होता तो पुलिस इस मामले पर कार्रवाई करती। गौरतलब है कि रामशंकर कठेरिया के आगरा में एक सभा में दिए गए भाषण का विपक्ष ने जोरदार विरोध किया था।

कठेरिया के बचाव में आज केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह खुद उतर आए। उन्होंने कहा कि भारत में सभी धर्मों के लोगों का सम्मान किया जाता है। सिंह ने कहा कि उनके भाषण में कुछ भी भड़काऊ नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि अगर दुनिया में कोई धर्मनिरपेक्ष देश है तो वो सिर्फ भारत है। आपको बता दें कि कठेरिया के बयान का लोकसभा प्रतिपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, गुलाम नबी आजाद और अन्य कांग्रेसी सांसदों ने विरोध किया था।

 
Rajnath Singh gives clean chit to Ram Shankar Katheria

Rajnath Singh gives clean chit to Ram Shankar Katheria

Posted by India TV on Thursday, March 3, 2016

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत