1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कैसे फंसे राजनाथ सिंह लिफ्ट में

कैसे फंसे राजनाथ सिंह लिफ्ट में

 Written By: IANS
 Published : Apr 09, 2015 05:12 pm IST,  Updated : Apr 09, 2015 05:12 pm IST

नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और गृह राज्यमंत्री किरन रिजिजु गुरुवार को यहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के मुख्यालय की लिफ्ट में फंस गए थे। उन्हें लिफ्ट की छत के रास्ते से बाहर

- India TV Hindi

नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और गृह राज्यमंत्री किरन रिजिजु गुरुवार को यहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के मुख्यालय की लिफ्ट में फंस गए थे। उन्हें लिफ्ट की छत के रास्ते से बाहर निकाला गया। अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना दक्षिण दिल्ली के वसंत कुंज स्थित सीआरपीएफ मुख्यालय में हुई, जहां राजनाथ सिह 'शौर्य दिवस' कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।

राजनाथ सिंह के साथ गृह राज्यमंत्री किरन रिजिजु और सीआरपीएफ के महानिदेशक प्रकाश मिश्रा भी लिफ्ट में फंस गए थे।

सीआरपीएफ अधिकारी के मुताबिक, "तकनीकी गड़बड़ी की वजह से लिफ्ट फंस गई। यह एक मंजिली इमारत थी। हम लिफ्ट फंसने के कुछ मिनटों के बाद ही मंत्रियों और सीआरपीएफ प्रमुख को बाहर निकालने में सफल हुए। उन्हें छत के रास्ते बाहर निकाला गया।"

उनके मुताबिक, लिफ्ट के बीच में फंसने के बाद उन्होंने अलार्म का बटन दबाया।

अधिकारी ने कहा कि सीआरपीएफ प्रमुख और रिजिजु के बाद आखिर में सिंह को बाहर निकाला गया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत