1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मंत्रियों, भाजपा नेताओं की विवादास्पद टिप्पणियों से राजनाथ खफा

मंत्रियों, भाजपा नेताओं की विवादास्पद टिप्पणियों से राजनाथ खफा

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 23, 2015 01:44 pm IST,  Updated : Oct 23, 2015 01:45 pm IST

नयी दिल्ली: गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंत्रियों और भाजपा नेताओं की विवादास्पद टिप्पणियों पर आज यह कहते हुए असहमति जतायी कि जो लोग सत्ता में हैं उन्हें अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। दो अहम मुद्दों

भाजपा नेताओं की...- India TV Hindi
भाजपा नेताओं की विवादास्पद टिप्पणियों से राजनाथ खफा

नयी दिल्ली: गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंत्रियों और भाजपा नेताओं की विवादास्पद टिप्पणियों पर आज यह कहते हुए असहमति जतायी कि जो लोग सत्ता में हैं उन्हें अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी।

दो अहम मुद्दों पर केंद्रीय मंत्रियों वीके सिंह और किरण रिजिजू की टिप्पणियों पर पैदा हुए हुए विवाद के बाद उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा हम लोग सिर्फ यह कह कर नहीं बच सकते कि बयान को तोड़ मरोड़ कर या दूसरे अर्थों में पेश किया गया। हम लोगों को अपने विचार रखते समय अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।

राजनाथ सिंह ने कहा मुझे लगता है कि सत्ताधारी दल के नेता होने के नाते हम लोगों को किसी तरह का बयान देते समय अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।

फरीदाबाद दलित कांड पर सिंह यह कह कर विवादों के केंद्र में आ गये कि अगर कोई कुत्ते पर पत्थर फेंकता है तो इसके लिए केंद्र को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।

गृह राज्य मंत्री रिजिजू ने कुछ दिनों पहले दिल्ली के एक पूर्व उपराज्यपाल की उस टिप्पणी पर सहमति जतायी जिसमें उन्होंने कहा था कि उत्तर भारतीयों को कानून तोड़ने में मजा आता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत