1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दाऊद को पकड़ने का सीक्रेट मिशन सरकार पर निर्भर करता है: राज्यवर्धन

दाऊद को पकड़ने का सीक्रेट मिशन सरकार पर निर्भर करता है: राज्यवर्धन

 Written By: IANS
 Published : Sep 08, 2015 06:50 am IST,  Updated : Sep 08, 2015 06:54 am IST

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने साफ किया कि उन्होंने यह बात कभी नहीं कही थी कि भारत अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के खिलाफ गुप्त अभियान की योजना बना सकता है। राज्यवर्धन का

दाऊद के खिलाफ सीक्रेट...- India TV Hindi
दाऊद के खिलाफ सीक्रेट मिशन से राज्यवर्धन का इंकार

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने साफ किया कि उन्होंने यह बात कभी नहीं कही थी कि भारत अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के खिलाफ गुप्त अभियान की योजना बना सकता है। राज्यवर्धन का यह इंकारनामा ऐसे समय में आया है, जब इनके हवाले से मीडिया में रिपोर्ट आई कि नई दिल्ली 1993 के मुंबई बम विस्फोट के मास्टरमाइंड दाऊद के खिलाफ गुप्त अभियान पर विचार कर रहा है। माना जा रहा है कि दाऊद इस समय पाकिस्तान में पनाह लिए हुए है।

राठौर ने ट्वीट किया कि, उनके बयानों को गलत तरीके से कथित तौर पर दाऊद के संबंध में इस तरह जोड़ दिया गया है। सेना के पूर्व कर्नल राठौर ने एक टीवी चैनल को दिए एक साक्षात्कार का एक लिंक भी ट्वीट के साथ जोड़ा है। साक्षात्कार के दौरान राठौर से पूछा गया था कि क्या भारत मणिपुर में की गई प्रतिक्रियात्मक कार्रवाई की तरह ही दाऊद के खिलाफ भी कुछ करेगा? इस पर राठौर ने जवाब दिया था कि हम ऐसा कर सकते हैं, लेकिन हम ऐसा करने से पहले इस पर चर्चा नहीं करेंगे।

राठौर ने कहा था कि हम ऐसा करने के बाद इस पर बात कर सकते हैं, या नहीं भी कर सकते हैं, यह सरकार पर निर्भर करता है। चाहे यह कोई गुप्त अभियान हो या कोई विशेष अभियान। किसी गुप्त अभियान के बारे में कभी चर्चा नहीं की जा सकती। इस्लामाबाद ने बार-बार कहा है कि दाऊद पाकिस्तान में नहीं है।

दाऊद मार्च 1993 में मुंबई में हुए सीरीयल बम विस्फोटों की कथित रूप से साजिश रचने के लिए भारत में वांछित है। इन विस्फोटों में लगभग 300 लोग मारे गए थे और इससे देश की आर्थिक राजधानी पूरी तरह हिल उठी थी। उस समय तक यह घटना दुनिया की सबसे बड़ी आतंकवादी घटना थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत