मुंबई: हाईप्रोफाइल शीना बोरा मर्डर केस पर मुंबई पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया ने दावा किया है कि वो शीना मर्डर केस को आरूषि केस नहीं बनने देंगे। राकेश मारिया ने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में ये भी कहा कि वो इस मर्डर केस को 30 सितंबर से पहले सुलझा देंगे। मारिया का कहना है कि वो 30 सितंबर के बाद पद पर नहीं रहेंगे इसलिए 30 सितंबर से पहले ही शीना मर्डर केस की गुत्थी सुलझा लेंगे।
मुंबई पुलिस कमिश्नर ने कहा है कि शीना मर्डर केस मुंबई पुलिस की इज्जत का सवाल है।
कमिश्नर मारिया के मुताबिक, शीना मर्डर केस में सबसे ज्यादा महत्व DNA सैंपल का है। चूंकि केस साढ़े तीन साल पुराना है इसलिए सबूत जमा करने में परेशानी आ रही है।