1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राम मंदिर पर संत सम्मेलन: राम कलियुग में प्रगट होने जा रहे हैं ऐसी मेरी मान्यता है- महामण्डलेश्वर मार्तंड पुरी

राम मंदिर पर संत सम्मेलन: राम कलियुग में प्रगट होने जा रहे हैं ऐसी मेरी मान्यता है- महामण्डलेश्वर मार्तंड पुरी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Aug 03, 2020 12:31 pm IST

इंडिया टीवी पर आज दिनभर ''राम मंदिर का शुभारंभ संत सम्मेलन'' चलेगा जिसमें कई साधु संत और भजन गायक शामिल होंगे।

अयोध्या में अनुष्ठान...- India TV Hindi
अयोध्या में अनुष्ठान का शुभारंभ, 500 साल बाद आ गई शुभ मंगल घड़ी Image Source : PTI

नई दिल्ली: अब से 48 घंटे बाद अयोध्या में एक नए युग का आगाज होने जा रहा है जिसका गवाह सारा हिंदुस्तान होगा और वो आयोजन है अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमि पूजन का जिसकी घड़ी अब बिलकुल नजदीक आ चुकी है। अयोध्या में भूमि पूजन से पहले अनुष्ठान शुरू हो गया है। 5 तारीख को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर का भूमि-पूजन करेंगे लेकिन उससे पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ इसकी तैयारी का जायजा लेने आज दोपहर करीब 1 बजे अयोध्या पहुंच रहे हैं जहां वो सुरक्षा व्यवस्था का जायजा तो लेंगे। साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। इंडिया टीवी पर आज चले ''राम मंदिर का शुभारंभ संत सम्मेलन'' में कई साधु संत और भजन गायक शामिल हुए। इस सम्मेलन में महामंडलेश्वर उमाकांतानंद सरस्वती जी महाराज, महामंडलेश्वर  मार्तंड पुरी, अयोध्या के राम कथा वाचक बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने हिस्सा लिया।

 

 

अयोध्या में अनुष्ठान का शुभारंभ, 500 साल बाद आ गई शुभ मंगल घड़ी

Auto Refresh
Refresh
  • 12:31 PM (IST)
    Posted by Khushbu

    जैले जल को जल की तरंग से दूर नहीं किया जा सकता उसी तरह से भगवान राम से सीता जी को नहीं दूर किया जा सकता। पहला स्मरण सीता जी का ही करना पड़ता है। नारी नाम पहले फिर नारायण। राधा को याद किए बिना श्याम को याद नहीं कर सकते गौरी को याद किए बिना शिव को याद नहीं कर सकते और लक्ष्मी को याद किए बिना हम नारायण को याद नहीं कर सकते। उसी तरह सीता जी को याद किए बिना हम प्रभु राम को याद नहीं कर सकते: प्रज्ञा भारती, महंत

  • 12:31 PM (IST)
    Posted by Khushbu

    भगवान राम के जीवन से जितना भी कोई सीख सकता है वह सीखे, भाई कैसा, बेटा कैसा, शासक केसा, पेशेंस कैसी, जीवन का हर पहलू एक ही हस्ती में है। भगवान राम के मंदिर का शिलान्यास हो रहा है आज आदि गणेश का प्रणाम करके शुरुआत होगी। दिवाली से पहले दिवाली आ गई है हम सभी बहुत खुश हैं: हंसराज हंस

  • 9:51 AM (IST)
    Posted by Khushbu

    प्रधानमंत्री मोदी के अंदर दिव्य आत्मा है, लोग राजनीतिक कटाक्ष करते हैं लेकिन ऐसा शुभ अवसर सबको नहीं मिलता, जो व्यक्ति 30 वर्ष पहले कार्यकर्ता के तौर पर शिला पूजन कर रहा हो, वह खुद प्रधानमंत्री के तौर पर भूमि पूजन के लिए जाए। यह ईश्वरीय इच्छा ही है: उमाकांतानंद सरस्वती, महांमण्डलेश्वर

  • 9:51 AM (IST)
    Posted by Khushbu

    भारत के उदय का समय आ गया है, यह सिर्फ हमारे शब्द नहीं, विश्व के जितने भी भविष्यवक्ता हैं भी यह बात मानते हैं कि यह भारत के उदय का समय है। ईश्वरीय सत्ता हर कार्य के लिए समय समय पर व्यक्ति को धरती पर भेजती है और उनसे कार्य करवाती है: उमाकांतानंद सरस्वती, महांमण्डलेश्वर

  • 9:30 AM (IST)
    Posted by Khushbu

    जिन सिद्धांतों की बहस की जाती है कि मनुष्य को ऐसा होना चाहिए, महात्मा गांधी जी ने जिस रामराज्य की परिकल्पना की थी कि राजा और प्रजा कैसी हो वह भगवान राम के जीवन में जीवंत देखा जाता है: उमाकांतानंद सरस्वती, महांमण्डलेश्वर

  • 9:30 AM (IST)
    Posted by Khushbu

    आज जितने भी संप्रदाय या धर्म हैं, किसी की उत्तपत्ति 1400 वर्ष पहले हुई और किसी की 2000 वर्ष पहले हुई सबसी अपनी अपनी मान्यताएं हैं और हम सपका सम्मान करते हैं। लेकिन भगवान राम मानवता, संस्कृति सभ्यता और जीवन पद्धति के मौलिक रूप हैं: उमाकांतानंद सरस्वती, महांमण्डलेश्वर

     

  • 9:16 AM (IST)
    Posted by Sailesh

    मार्तंड पुरी, महामण्डलेश्वर: मैं इसे स्नातन के सूर्योदय के पूर में देख रहा हू, राम राज्य की प्रतिष्ठा के रूप में देख रहा हूं, वर्तमान में जितनी भी आसुरी शक्तियों की समाप्ति की ओर कदम मानकर चल रहा हूं। राम कलियुग में प्रगट होने जा रहे हैं ऐसी मेरी मान्यता है।

  • 8:56 AM (IST)
    Posted by Khushbu

    कोरोना काल होने की वजह से सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जा रहा है इसलिए बाहर से लोगों को अयोध्या आने से मना किया गया है।

  • 8:56 AM (IST)
    Posted by Khushbu

    अयोध्या में भूमि पूजन के कार्यक्रम से पहले पूरे शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मी तैनात हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत