1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: राम रहीम का कास्टिंग काउच! इंडिया टीवी पर मॉडल का सनसनीखेज खुलासा

VIDEO: राम रहीम का कास्टिंग काउच! इंडिया टीवी पर मॉडल का सनसनीखेज खुलासा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 04, 2017 08:28 pm IST,  Updated : Oct 04, 2017 10:02 pm IST

बाबा ने पहली मुलाकात में गंदी-गंदी बातें की। उसने मुझसे कहा कि तुम्हारी आंखें एश्वर्या राय जैसी हो, तुम कितनी हॉट हो.. तुम्हारा जिस्म इतना अच्छा है।

Model Marina- India TV Hindi
Model Marina

नई दिल्ली: मॉडल मरीना ने इंडिया टीवी पर बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि राम रहीम ने उसके साथ भी गलत हरकत करने की कोशिश की थी। यह हरकत बाबा राम रहीम ने पहली ही मुलाकात में की थी जब वह फिल्म में काम के सिलसिले में मिलने गई थी। मरीना ने कहा कि बाबा जितना शांत दिखता है वैसा नहीं है वो बहुत दरिंदा है। बाबा से मैं फिल्मों में काम के सिलसिले में मिलने गई थी। बाबा ने पहली मुलाकात में गंदी-गंदी बातें की। उसने मुझसे कहा कि तुम्हारी आंखें एश्वर्या राय जैसी हो, तुम कितनी हॉट हो.. तुम्हारा जिस्म इतना अच्छा है। 

फिल्मों में काम दिलाने के सवाल पर बाबा ने कहा कि तुम छोटे काम के लिए नहीं बनी हो। मैं तुम्हें अपनी फिल्म में लॉन्च करूंगा। मरीना ने कहा कि बेटा-बेटा कहकर बाबा ने अचानक अपने हाथ नीचे मेरे थाई पर फेर दिए। मैं बहुत डर गई थी। बाबा ने मुझसे कहा तू तो बहुत भोली है.. तू कैसे इस इंडस्ट्री में आ गई। मरीना ने खुलासा किया कि हनीप्रीत ने ही ऊंगली दिखाकर अंदर जाने का इशारा किया था। मैं जब अंदर गई तो बाबा ने मुझपर चढ़ने की कोशिश की। 

राम रहीम को बेहद क्रूर और दरिंदा बताते हुए मरीना ने कहा कि उसकी जाल से निकलना बेहद मुश्किल है। मेरा माइंड काम नहीं कर रहा था। वहीं राम रहीम और हनीप्रीत के रिश्ते पर मरीना ने कहा कि दोनों के बाप-बेटी के रिश्ते दुनिया को बेवकूफ बनाने के लिए है। मरीना ने कहा कि हनीप्रीत और राम-रहीम पति-पत्नी की तरह हैं.. बाप-बेटी के नाम पर दुनिया को बेवकूफ बना रहे हैं। मरीना ने आरोप लगाए कि हनीप्रीत बाबा राम रहीम के लिए लड़कियों को सेट करती थी। दोनों कोड वर्ड में बात करते थे। मॉडल मरीना ने कहा कि हनीप्रीत उसे भी बाबा के लिए सेट कर रही थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत